Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
National Doctors' Day 2025: डॉक्टर्स से सीखने लायक 5 आदतें, जो बदल सकती हैं आपकी लाइफ
National Doctors' Day 2025: हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। ये सिर्फ डॉक्टरों के सम्मान देने का दिन नहीं होता, बल्कि यह उन आदतों को जानने का भी अवसर होता है जो उन्हें असाधारण बनाती हैं। हर मुश्किल समय का धैर्य से सामना करना कोई डॉक्टर्स से सीखे। अपनी रातों की नींद गवां कर दूसरों की जान बचाना कोई डॉक्टरों से सीखे। ऐसी और भी बहुत आदतें हैं जो डॉक्टर्स को स्पेशल बनाती हैं और हर किसी को उन्हें अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए।
अगर हम उनकी कुछ आदतें अपनी जिंदगी में उतार लें, तो हमारा जीवन भी ज्यादा संगठित, स्वस्थ और सफल बन सकता है। आइए उन आदतों के बारे में जान लेते हैं।
1. समय का अनुशासन (Time Discipline)
डॉक्टरों की दिनचर्या मिलिट्री जैसी होती है। उन्हें समय पर ओपीडी, राउंड्स, सर्जरी और इमरजेंसी सब संभालना होता है। यही अनुशासन अगर हम अपनाएं तो जीवन की प्राथमिकताएं स्पष्ट होंगी और लक्ष्य तक पहुंचना आसान होगा। हालांकि यंग जेनरेशन समय और अनुशासन के महत्व को समझती नहीं है।

2. लगातार सीखने की आदत (Lifelong Learning)
मेडिकल फील्ड में रोज नई रिसर्च आती हैं, और डॉक्टर हमेशा अपडेट रहते हैं। ये जिज्ञासा और लर्निंग की भूख हमें भी अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बना सकती है। हर दिन कुछ नया सीखना एक आदत होनी चाहिए।
3. संकट में शांत रहना (Staying Calm Under Pressure)
अक्सर लोग जरा सी परेशानी आते ही पैनिक हो जाते हैं, लेकिन डॉक्टर्स को देखिए उनके सामने कई बार ऐसी स्थिति आती है कि उससे निकलना मुश्किल हो जाता है। ऑपरेशन थिएटर हो या इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर मुश्किल हालात में भी शांत रहते हैं। ये कौशल हमें भी जीवन की समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। घबराने की बजाय समाधान ढूंढना, यही सही रवैया है।
4. सेवा भाव (Selfless Service)
डॉक्टरों का सबसे बड़ा गुण है दूसरों की मदद के लिए समर्पण है। यदि हम भी थोड़ा सेवा भाव रख लें, तो समाज और खुद की जिंदगी दोनों बेहतर बनती हैं।

5. हेल्थ फर्स्ट अप्रोच (Health First Mindset)
डॉक्टर खुद के स्वास्थ्य और नींद का ध्यान रखते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे फिट नहीं होंगे, तो दूसरों की मदद नहीं कर पाएंगे। यही सोच हर किसी को अपनानी चाहिए , पहले खुद का ख्याल रखें, तभी दूसरों का कर सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











