Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mother’s Day 2023: मां को स्पेशल फील करवाना है, तो इन आइडियाज से करें सरप्राइज
देखा जाएं तो मदर्स डे किसी एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होता है क्योंकि यह हमारी स्पेशल मांओं की बात है जो हमारे हर दिन को बेहतर बनाने में एक अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन मदर्स डे माओं के लिए खासकर समर्पित किया गया है। मदर्स डे हमारी मांओं के निस्वार्थ प्यार का जश्न मनाने और उनका सम्मान करने के लिए एक खास दिन है। ऐसे में आप इस खास दिन पर, अपनी मां को स्पेशन फील करवाने के लिए उनके दिन को इस तरह प्लान कर सकते हैं-

मदर्स डे पर मां को ऐसे करवाएं स्पेशल फील ( Surprise Ideas for Mother )
1. होम स्पा सेशन
मां अधिकतर समय अपने परिवार और घर के काम-काज के बीच ही निकाल देते हैं। अगर वे एक कामकाजी महिला हैं तो परिवार की जिम्मेदारियों और अपने करियर को भी अच्छे से मैनेज करती हैं। ऐसे में अपना ही ख्याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में आप अपनी मां के लिए घर पर स्पा सेशन की व्यवस्था करें। आप चाहे तो किसी ब्यूटी पार्लर से भी अपॉयमेंट लें सकती हैं। नहीं तो आप खुद उन्हें एक होम स्पा दे सकती हैं। ऐसा करने से आपका उनके साथ जुड़ाव बढ़ेगा।
2. चाय पार्टी
बड़े होने के बाद अक्सर हम अपने पेरेंट्स के साथ समय बिताना ही भूल जाते हैं। ऐसे में मदर्स डे पर अपनी मां के साथ समय बीताने से ज्यादा बेहतर गिफ्ट उनके लिए क्या ही हो सकता है। अपने भागदौड़ की जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर उनके साथ शाम की चाय का प्लान करें। आप बाहर भी उन्हें कॉफी डेट पर ले जा सकते हैं। या फिर घर पर ही कोई अच्छी सी टी पार्टी का प्लान बनाएं।
3. मूवी नाइट
शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसे मूवी देखने का शौक न हो। ऐसे में आप उनके साथ मूवी का प्लन कर सकते हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं भी है तो आप नाइट मूवी का प्लान बनाएं और उनके साथ डिनर भी बाहर ही करें। लेकिन ध्यान रहे अपनी मां के पसंद को ध्यान में रखते हुए ही मूवी देखने जाएं। आप चाहे तो घर पर ही मूवी नाइट का प्लान कर सकते हैं।
4. पुराने दोस्तों के साथ करवाएं मीटिंग
मां हमारी देखरेख में इतनी बिजी हो जाती हैं कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता है। ऐसे में अपने दोस्तों से मिलना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप उनके लिए एक ऐसा सरप्राइज प्लेन करें जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो सकें। आप अपनी मां के पुराने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों को अपने घर आने के लिए आमंत्रित करें एक छोटी सी हाउस पार्टी अपनी मां के लिए थ्रो करें।
5. मां को दें डे ऑफ
कहते हैं ना कि मम्मियां कभी छुट्टी नहीं मनाती है। उनका कभी ऑफ नहीं होता है तो ऐसे में आप इस बात को झूठा साबित करें और अपनी मम्मी को डे ऑफ दें। इस स्पेशन डे पर आप उन्हें घर के कामों से लेकर खाना बनाने तक मम्मी को घर का कोई काम न करने दें। ऐसा करने से आपको ये भी पता चलेगा की आपकी मां रोज अकेले कितनी मेहनत करती हैं और उन्हें भी एक दिन का आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications











