Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Most Jealous Wife: ये है दुनिया की सबसे जलकुकड़ी बीवी, घर लौटते ही करती है लाई डिटेक्टर टेस्ट; जानें वजह
शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसकी डोर विश्वास पर टिकी होती है। इस रिश्ते में कई बार उतार चढ़ाव भी आतेहै। अक्सर कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उनका पार्टनर उन पर शक करता है या थोड़ा इनसिक्योर है। लेकिन क्या हो अगर आपका पार्टनर हर बार आपके घर लौटते ही आपसे हर चीज का सबूत मांगे और हर छोटी-छोटी बात पर आपको शक की निगाहों से देखें।
आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर न सिर्फ अपनी पति पर हर बात पर शक करती है बल्कि घर आते ही झूठ पकड़ने वाली मशीन जिसे lie detector test कहते हैं करवाती है। इस महिला को दुनिया की सबसे ज्यादा इनसिक्योर महिला का टैग मिला है, आइए जानते हैं कौन है ये महिला और क्यों शक करने की है इसे बीमारी।

इंग्लैंड की है रहने वाली है ये महिला
इंग्लैंड की 52 साल की डेबी वुड अपने पति को लेकर बहुत ही ज्यादा इनसिक्योर महसूस करती है। वो रोजाना अपने पति स्टीव के ईमेल, बैंक अकाउंट और फोन की जांच करती थी। डेली मेल के एक रिपोर्ट के मुताबिक जब भी उसका पति ऑफिस से घर वापस आता था, तो उसे लगता था कि वह उससे झूठ बोल रहा है, इसलिए उसने उससे लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग करनी शुरू कर दी। उसके बाद आलम यह है कि पति को रोजाना घर लौटकर अपनी लाई डिटेक्टर टेस्ट देना पड़ता है।
यहां तक की डेबी ने उनके लैपटॉप पर बच्चों के लिए बनाए गए लॉक लगा दिए। जिसके बाद स्टीव की परेशानियां बढ़ने लगी।
इस मेडिकल कंडीशन के वजह से डेबी हो गई थी इनसिक्योर
डेबी की अजीबो गरीब हरकतों के बाद जब उसे डॉक्टर से चेकअप के बाद पता चला कि डेबी को ओथेलो सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को लगता है कि उसका पार्टनर उसे धोखा दे रहा है। डेबी को बाइपोलर और बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर भी है। इस बीमारी में व्यक्ति को अपनी शरीर की बनावट की वजह से शर्म आने लगती है और वो धीरे-धीरे इनसिक्योर हो जाता है।
साल 2013 में जब उनकी ये समस्या सामने आई तो उन्होंने दवाईयां लेना शुरू कर दी हैं। इन सबके बावजूद डेबी का पति स्टीव उनका साथ नहीं छोड़ा है। स्टीव का कहना है कि वो डेबी से बहुत प्यार करता है और वो दोनों मिलकर इस समस्या से लड़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











