Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कौन हैं जाह्नवी मेहता? IPL नीलामी 2025 के बाद KKR गर्ल के नाम से सोशल मीडिया में छाई
Who is Jahnavi Mehta : सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की को-मालिक जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा। सफेद टी-शर्ट और डार्क वेलवेट जैकेट में उनकी सादगी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जूही और जय मेहता की बेटी जाह्नवी, 'KKR गर्ल' के नाम से चर्चा में हैं।
आईपीएल 2025 की नीलामी में जाह्नवी मेहता कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर्स के साथ नजर आईं, जहां उनका आत्मविश्वास देखने लायक था। जूही चावला ने बताया कि जान्हवी को क्रिकेट से गहरा लगाव है। वह न केवल क्रिकेट की गहरी समझ रखती हैं, बल्कि मैचों की रणनीति पर भी बेबाकी से चर्चा करती हैं।

आइए जानते हैं जूही चावला की लाडली बेटी जान्हवी मेहता के बारे में।
'ब्रिलियंट बच्ची'हैं जाह्नवी मेहता
जान्हवी मेहता न केवल क्रिकेट बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल हैं। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर वह डीन की लिस्ट में शामिल हुईं। जूही चावला उन्हें 'ब्रिलियंट बच्ची' कहती हैं। जान्हवी को किताबें पढ़ने और लिखने का शौक है, वह भविष्य में एक लेखक बनना चाहती हैं। जूही चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जान्हवी को किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी गहरी समझ को दर्शाता है।
नीलामी में जाह्नवी मेहता की मौजूदगी केकेआर की नई पीढ़ी की शुरुआत का संकेत है। पहले जहां टीम मालिकों का ग्लैमर चर्चा में रहता था, अब जान्हवी नई और ऊर्जावान सोच का प्रतीक बन रही हैं। संभव है, भविष्य में वह क्रिकेट जगत में किसी बड़ी भूमिका में नजर आएं।
जाह्नवी मेहता की एजुकेशन
जाह्नवी मेहता, जूही चावला और जय मेहता की बेटी, का जन्म 21 फरवरी 2001 को हुआ था। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, इंग्लैंड के चार्टरहाउस स्कूल और न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। 2023 में ग्रेजुएशन पूरा करते हुए जूही ने जाह्नवी की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जाह्नवी की शिक्षा और उपलब्धियों ने उन्हें प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बना दिया है।
जाह्नवी मेहता की नेटवर्थ
फिलहाल जाह्नवी मेहता की नेटवर्थ के बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जय मेहता की कुल संपत्ति 4,171 करोड़ रुपये बताई जाती है, वहीं जूही चावला की 4,600 करोड़ रुपये नेटवर्थ बताई जाती हैं। जिससे जाहिर है कि बिजनसमैन जय मेहता की बेटी आगे चलकर अरबों रुपयों की मालकिन होने वाली हैं।



Click it and Unblock the Notifications











