Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Maithili Thakur Oath: मधुबनी प्रिंट की साड़ी और पाग पहनकर मैथिली ठाकुर ने ली शपथ, बनीं सबसे कम उम्र की विधायक
Maithili Thakur Oath: बिहार विधानसभा के 18वें सत्र का आगाज सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ हुआ। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदस्यों को शपथ दिलाई। 243 सीटों वाले सदन में शपथ के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और मैथिली, कुल पांच भाषाओं में प्रारूप उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान लोकगायिका से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। वे पीली मधुबनी प्रिंट की साड़ी और सिर पर पाग पहनकर सदन पहुंचीं।मैथिली ने मैथिली भाषा में शपथ लेकर अपने क्षेत्र की परंपरा और पहचान को गर्व के साथ सदन में पेश किया।
सबसे कम उम्र की विधायक बनीं मैथिली ठाकुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे कम्र उम्र में विधायक चुनीं गईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र में शपथ लेने के लिए पहुंची। दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से विधायक चुनी गई 26 वर्षीय मैथिली ने पारंपरिक अंदाज में शपथ ली, जिसमें उनका उत्साह साफ नजर आ रहा था। शपथ के बाद उन्होंने मीडिया को अभिवादन किया और कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

मधुबनी प्रिंट की साड़ी और पाग में दिखीं मैथिली
शपथ ग्रहण समारोह में मैथिली ठाकुर पारंपरिक मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहने दिखीं। इसके साथ ही, उन्होंने सिर पर पारंपरिक पाग भी बांधी थी। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहा है। मैथिली ने अपनी मातृभाषा मैथिली में शपथ ली। शपथ के बाद मैथिली ने मीडिया से बातचीत में इस दिन को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पहुंचना सिर्फ सम्मान की बात नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाना चाहती हैं।
मैथिली ठाकुर ने कहा, 'छुट्टी शब्द भूल चुकी हूं'
विधानसभा की सबसे युवा सदस्य बनीं मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास और युवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करेंगी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगी। अब छुट्टी शब्द भूल चुकी हूं।"
भारत माता की जय 🇮🇳🙏 pic.twitter.com/lLzzld44d3
— Maithili Thakur (@maithilithakur) December 1, 2025



Click it and Unblock the Notifications











