Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
Kanhaiya Kumar vs Manoj Tiwari : कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। वह इस सीट से बीजेपी के स्टार नेता मनोज तिवारी को चुनौती देंगे। मनोज तिवारी 2019 में इसी सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे, जबकि कन्हैया कुमार को बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
आइये आपको बताते हैं बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार में कौन कितना अमीर है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है।

कन्हैया कुमार की नेटवर्थ
कन्हैया कुमार साल 2019 में बेगूसराय सीट से चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 5,57,848 लाख बताई थी। इसमें 3,57,848 की चल संपत्ति और 2,00,000 की अचल संपत्ति थी। कन्हैया कुमार ने अपनी आमदनी का जरिया फ्रीलांस राइटिंग, गेस्ट लेक्चर और किताब की रॉयल्टी से मिलने वाली रकम को बताया था।
JNU के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार के पास अपने नाम पर न तो कोई गाड़ी थी और न ही किसी तरह की कोई ज्वेलरी। बिहार में उनके नाम पर एक पैतृक संपत्ति थी। इसके अलावा1.5 डिस्मिल की इस गैर कृषि भूमि की वैल्यू उन्होंने 20,00,00 लाख बताई थी। कन्हैया कुमार के पिता किसान हैं, जबकि मां आंगनवाड़ी में कार्यरत हैं।
मनोज तिवारी की नेटवर्थ
मनोज तिवारी ने साल 2019 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ते वक्त चुनावी हलफनामें में अपनी कुल संपत्ति 24,28,17,031 करोड़ बताई थी। 1,36,18,755 करोड़ का उन पर कर्जा था। मनोज उनके पास 8,64,11,031 करोड़ की चल और 15,76,56,000 करोड़ की अचल संपत्ति थी।
मनोज तिवारी ने चुनावी हलफनामें में अपनी आमदनी का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन, मॉडलिंग से होने वाली कमाई को बताया था। मनोज तिवारी के पास बिहार के कैमूर में कुल तीन कृषि भूमि थी, इसके अलावा उनके पास मुंबई, दिल्ली और बनारस में प्रोपर्टी शमिल है।
इतनी कारों के हैं मालिक
मनोज तिवारी के पास कुल 5 कार है। जिनकी कीमत तब (2019 में) 54 लाख रुपए से ज्यादा थी. इनमें ऑडी Q7, मर्सिडीज़ बेंज, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा शामिल है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी के पास 134 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी भी थी।



Click it and Unblock the Notifications











