Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कौन हैं JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना? जिनका अश्लील वीडियो मामले में नाम आने से मचा बवाल, जानें नेटवर्थ
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और JDS सासंद प्रज्वल रेवन्ना के कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक और देश की सियासत में बवाल मच गया है। ये आपत्तिजन वीडियो तब सामने आए हैं जब देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के हासन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
इन अश्लील वीडियो सामने आने के बाद उनके घर काम करने वाली घरेलू सहायिका ने भी उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आते ही रेवन्ना जर्मनी के लिए निकल गए और कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है।

इतने बवाल के बीच जानते हैं कि आखिर कौन हैं JDS सासंद प्रज्वल रेवन्ना और उनके नाम कितनी धन-संपदा हैं?
कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना?
प्रज्वल रेवन्ना का जन्म 5 अगस्त 1990 को कर्नाटक के हासन में राजनीति से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ था। वे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। देवेगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता और हासन से सांसद हैं। जबकि उनके चाचा एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि उनके पिता एचडी रेवन्ना मंत्री (PWD) रहे हैं।
34 वर्षीय प्रज्वल रेवन्ना ने बेंगलुरु के बेंगलुरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई (मैकेनिकल) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 27 नवंबर 2019 को प्रज्वल को JDS का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद पार्टी के लिए उन्होंने 8 से साल से ज्यादा समय तक काम किया।
करोड़ों रुपयों के जमीन के हैं मालिक
चुनाव के लिए फाइल किए नामांकन पत्र के प्रज्वल रेवन्ना की तरफ से जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में, उन्होंने होलेनरासीपुर तालुक के मारागोवडनहल्ली में पहले 35 गुंटा और फिर 17.5 गुंटा कृषि भूमि खरीदी थी। उनकी अचल संपत्तियों की मार्केट वैल्यू 35.40 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। इनमें मैसूरु, होलेनरासीपुर के कुवेम्पु नगर में कमर्शियल प्रॉपर्टी , मैसूरु तालुक, होलेनरासीपुर के श्रीरामपुरा में गैर-कृषि भूमि, और नेलमंगला, होलेनरासीपुर और हसन तालुक में कृषि भूमि शामिल हैं।
उनके पास 9.29 लाख नकद हैं, उन्होंने चन्नम्मा को 23 लाख रुपए और अपने भाई सूरज को 1.56 करोड़ का कर्जा दिया हैं।
पिस्तौल और रायफल का शौक भी रखते हैंं
प्रज्वल रेवन्ना के पास 1.04 लाख की एक पिस्तौल 2.68 लाख रुपए की एक राइफल है। प्रज्वल रेवन्ना के पास 31 गायें और चार बैल हैं। उनके नाम पर कोई आवासीय भवन और कार नहीं हैं। इसके अलावा उन पर सरकार का 3.04 करोड़ रुपए बकाया है। उन्होंने अनसूया मंजूनाथ से 22 लाख रुपए, सी.एन. से 30 लाख उधार लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पुट्टास्वामी गौड़ा, डी. कुपेंद्र रेड्डी से 1 करोड़ रुपए, शायला चंद्रशेखर से 10.5 लाख, रुपए और फ़िज़ा डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर से ₹2 करोड़ रुपए के कर्जदार हैं।



Click it and Unblock the Notifications











