Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रहने और काम करने के लिहाज से महिलाओं की पसंद बना ये शहर, सर्वे में देखें राजधानी दिल्ली का स्थान

हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक़ रहने और काम करने के लिए महिलाओं की पहली पसंद दक्षिण भारत के राज्य हैं। महिलाओं ने अपनी सुरक्षा, यातायात के साधन, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि पैमानों के आधार पर देश की 111 शहरों की 783 महिलाओं के साथ किये गये इस सर्वे में, रहने की सुविधाओं को 80% और काम करने के माहौल को 20% प्राथमिकता देकर प्रश्न पूछे गये। अवतार नामक फर्म के द्वारा किए गये इस सर्वे का शीर्षक 'व्यूपोर्ट 2022: टॉप सिटीज़ फ़ॉर वीमेन इन इंडिया' है। जानते हैं क्या है इस सर्वे के मुताबिक महिलाओं के पसंदीदा शहर -

टॉप 10 शहरों में कौन कौन हैं शामिल
महिलाओं द्वारा रैंक दिए गए 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों में चेन्नई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, कोलकाता, कोयम्बटूर और मदुरई शहर टॉप 10 में शामिल रहें।
वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में तिरुचिराप्पल्ली, वेल्लोर, इरोड, सेलम, तिरुपुर, पुडुचेरी, शिमला और मैंगलोर महिलाओं की टॉप पसंद रहें।

दक्षिण भारत के शहर रहें महिलाओं की पहली पसंद
महिलाओं ने रहने और काम करने के उद्देश्य से दक्षिण भारत के शहरों को वरीयता दी। महिलाओं की पहली पसंद के शहरों में सबसे अधिक तमिलनाडु के शहर रहें। 10 लाख से अधिक वाले शहरों की लिस्ट में टॉप 10 शहरों में 6 शहर दक्षिण भारतीय रहें।

दिल्ली का रहा यह स्थान
महिलाओं द्वारा दिए गए इस सर्वे में नई दिल्ली को 14वां स्थान प्राप्त हुआ। हालांकि दिल्ली का यह प्रदर्शन आश्चर्यजनक नहीं लगा क्योंकि लम्बे समय से दिल्ली की महिला सुरक्षा व्यवस्था चिंताजनक रही है। इसके साथ ही सर्वे में यह भी देखने को मिला कि दोनों केटेगरी में टॉप 25 शहरों में कई राज्यों की राजधानियां शामिल नहीं रहीं। राज्यों की राजधानियां विकास सम्बन्धी नीतियों और राजनीति के आकर्षण का केंद्र रहती हैं, पर यह सर्वे इस बात की ओर इशारा करता है कि इन राजधानियों में महिलाओं की सुरक्षा और उनके विकास में आ रहीं बाधाओं को दूर करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं उठाए जा रहे हैं।
अवतार फर्म के प्रमुख का कहना है कि दक्षिण भारत के राज्य ऐतिहासिक तौर पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहज रहें हैं। अच्छी साक्षरता दर, सुरक्षित माहौल, आंगनबाड़ी व्यवस्था दक्षिण में चोल शासन से चली आ रही है। इसलिए ऐसे सर्वों में महिलाओं की पहली पसंद दक्षिण भारत के शहर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











