Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नमक ने दिए हैं कई शहरों को नए नाम, नमक से जुड़े ये फैक्ट नहीं जानते होंगे आप
नमक एक ऐसी चीज है जिसके बिना दुनिया की कोई भी क्विज़ीन और किचन नहीं रह सकता है। नमक बिना तो खाना कितना भी स्वादिष्ट बना हो..बेकार ही मान लिया जाता है। दुनिया भर के हर घर की रसोई में भले ही कोई मसाले मिले या मिले लेकिन नमक आपको जरूर मिल जाएगा। नमक के खाने के अलावा भी और कई काम है ये सबसे व्यापक रूप से यूज होने वाला सबसे पुराना खाद्य पदार्थ है। हमारे शरीर में भी नमक की मात्रा पाई जाती है अगर नमक यानी कि सोडियम की कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां हमारी बॉडी में घर करने लगती हैं। इस आर्टिकल में नमक से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हों।

धार्मिक किताबों में भी नमक को माना गया है पवित्र
नमक हमारी लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवित्र बाइबल में नमक को लेकर कई बातें बताई गई हैं। अगर आपने कभी बाइबल पढ़ी है, तो आप ये देखेंगे कि इसमें अलग अलग तरीकों से नमक शब्द को इस्तेमाल किया गया है। इसमें लॉयल्टी, यूनिटी और वैल्यू के बारें में बताया गया है। इसके साथ ही हिन्दू और इस्लाम धर्म में भी नमक को काफी अहमियत दी गई है।

वेनिस की नहरों ने बनाया इसे लग्जरी गुड्स
इतिहास में अगर देखें तो नमक इटली के वेनिस जो अपनी नहरों के लिए प्रसिद्ध है 13वीं शताब्दी के अंत में नमक के व्यापार ने इसे बिजनेस पॉवर बना दिया। पूरे इटली, डालमेटिया, स्लोवेनिया और स्टेटो दा मार जैसे शहरों मे व्यापारियों को इसमें सब्सिडी दी जाती थी। वेनिस ने व्यापार के लिए सातवीं शताब्दी तक चीओगिया में अपना नमक का उत्पादन बढ़ाना शुरू किया। लेकिन आखिर में पूरे ईस्ट मैडिटेरियन सी में नमक खरीद और इसे स्थापित करने के लिए वेनिस आगे बढ़ता गया। (संदर्भ किताब- वेनिस का इतिहास)

नमक की वजह से हुआ कई नये शहरों का जन्म
नमक के प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन ने इटली के साल्ज़बर्ग जैसे नए शहरों को बानाया, साल्ज़बर्ग का मतलब ही होता है "नमक का शहर"। प्राचीन काल में नमक लग्जरी चीजों में गिना जाता था और इससे बिजनेस किया जाता था।

हमारी बॉडी की कोशिकाओं में होता नमक
नमक को सोडियम क्लोराइड (NaCl) के रूप में जाना जाता है, नमक में वजन के हिसाब से 40 फीसदी सोडियम और 60 फिसदी क्लोराइड होता है। सोडियम यानि की नमक एक ऐसा मिनिरल है,जो हमारी बॉडी में एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है। लेकिन नमक का अधिक सेवन हेल्थ को नुकसान भी पहुंचाता है।
लेकिन इसके अलावा और भी कई दिलचस्प बातें हैं जो आपको नमक के बारे में जाननी चाहिए।

करंसी की तरह भी नमक का होता था यूज
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि "सैलरी" शब्द लैटिन के 'साल' से बना है, जिसका मतलब होता है नमक। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में नमक इतना महंगा था कि रोमन सैनिकों को नमक में पेमेंट किया जाता था।



Click it and Unblock the Notifications











