Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Gandhi Jayanti 2021: गांधी जयंती के दिन मनाया जाता है विश्व अहिंसा दिवस, जानें इस खास दिन का इतिहास
गांधी जयंती का उत्सव पूरे देश में हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें महात्मा गांधी व बापू के नाम से भी जाना जाता है, के जन्मदिवस को गांधी जयंती के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। चूंकि गांधी जी अहिंसावादी थे और उनके सिद्धांतों ने पूरे देश को एक नई राह प्रदान की। इसलिए इस दिन को पूरी दुनिया में बतौर विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जी ने लोगों को स्वदेशी व आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया और देश को आजाद करवाने के लिए उन्होंने किसी भी कीमत पर हिंसा का साथ नहीं दिया। इसलिए, वह आम लोगों से बहुत अधिक अलग थे और उनके इन्हीं सिद्धांतों ने उन्हें बहुत बड़ा बना दिया। राष्ट्र के पिता के जन्म दिवस के रूप में गांधी जयंती मनाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको इस खास दिन से जुड़ी अन्य कई बातों के बारे में बता रहे हैं-

जानिए महात्मा गांधी के बारे में
महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। वह बहुत अधिक पढ़े-लिखे थे। उनकी महानता इसी बात से झलकती है कि लंदन से बैरिस्टर की डिग्री हासिल करने के बाद भी एक सुखद जीवन को ना चुनकर अपना पूरा जीवन देश को समर्पित करने का निर्णय लिया था। उन्होंने दांडी मार्च से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए अंग्रेजों को भीतर तक हिलाकर रख दिया था। इन सभी मूवमेंट की खास बात यह रही कि इसके लिए उन्होंने किसी प्रकार ही हिंसा नहीं, बल्कि जन एकता का सहारा लिया था।

इसलिए भी महत्वपूर्ण है गांधी जयंती
गांधी जयंती को मनाने का मुख्य उद्देश है -राष्ट्र के पिता को श्रद्धांजलि देना और उनका सम्मान करते हुए स्वतंत्रता संघर्ष को याद रखना। हालांकि, यह खास दिन केवल स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान को याद करने का ही नहीं है। बल्कि उनके द्वारा सिखाई गई सीख को अपने मन में बसाने का है। आज के समय में जब अधिकतर लोग हिंसा के रास्ते पर बिना सोचे-समझे चल पड़ते हैं, उस स्थिति में गांधी जी एक मिसाल है, जिन्होंने अहिंसा और सत्य के पथ पर चलकर अंग्रेजों को भारत से खदेड़ दिया। उनके सिद्धांत हमें यही सिखाते हैं कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए हिंसा कभी भी एक सही मार्ग नहीं हो सकता।

पूरे विश्व में मनाई जाती है गांधी जयंती
गांधी जयंती सिर्फ भारतवासियों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में लोग उनके जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाते हैं। इस खास दिन को बतौर विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंकि महात्मा गांधी अहिंसा से पुजारी थे, इसलिए उनके जन्म दिवस पर उनके सिद्धांतों को पूरा विश्व याद करता है।



Click it and Unblock the Notifications











