Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Women's Day Special : गूगल ने डूडल से व्यक्त किया महिलाओं के प्रति सम्मान, जाने इससे जुड़ा इतिहास
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल बनाकर महिलाओं को समर्पित किया है। गूगल ने इस साल महिला दिवस की थीम 'बैलेंस फॉर बेटर' (Balance For Better) के साथ डूडल तैयार किया है। बता दें, इस डूडल में 14 स्लाइड्स के माध्यम से अलग- अलग भाषाओं में बेहद ही खूबसूरत कोट्स लिखे गए हैं।
इन प्रेरणादायक कोट्स को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के एक समूह ने डिजाइन किया हैं। इन 14 स्लाइड्स में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी कोट शामिल हैं। इसके अलावा एक हिंदी का कोट्स भी शामिल हैं जिसमें लिखा है: "हम इतने अनमोल हैं कि निराशा कभी हमारे दिलों-दिमाग में भी नहीं आनी चाहिए."

जाने इतिहास -
महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जानिए इससे जुड़ा इतिहास :
- साल 1908 में महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर आगे आई, इसी साल करीब 15 हजार महिलाओं ने वोटिंग अधिकार के लिए न्यूयॉर्क सिटी में एक साथ मार्च किया था।
- 1909- सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने महिला दिवस मनाने का फैसला किया और पहली बार 29 फरवरी 1909 को महिला दिवस मनाया गया। साल 1913 तक फरवरी के आखिरी रविवार को यह डे मनाया जाता था।

1917 में हुई अधिकारिक घोषणा
इतिहास की माने तो 1917 तक विश्व युद्ध में रूस के 2 लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए, जिसके बाद रुसी महिलाएं रोटी और कपड़े के लिये हड़ताल पर जाने का फैसला किया। ये हड़ताल इतनी असरदार रही कि ज़ार ने सत्ता छोड़ी और महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। कहा जाता है कि उन दिनों रूस में जुलियन कैलेंडर चलता था जबकि बाकि दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर। इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर होता है। जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917 की फरवरी का आखिरी इतवार 23 फ़रवरी को था जब की ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च थी। यही कारण था कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की अधिकारिक घोषणा कर दी गई। और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा कर दी गई।

1975 में जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय
क्लारा जेटकिन ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी औरतों की एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। उस वक्त कांफ्रेंस में 17 देशों की 100 औरतें मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया।
सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गयाथा। 1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर।'



Click it and Unblock the Notifications











