Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कांग्रेस ने रोज डे पर बताया, जवाहर लाल नेहरु क्यों लगाते थे कोट पर गुलाब
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हमेशा अपनी अचकन में लाल गुलाब का फूल लगाया करते थे! क्या कभी सोचा है बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू क्यों रोजाना अपने जैकेट या अचकन पर गुलाब का फूल लगाया करते थे। खैर, इसका जवाब कांग्रेस पार्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिया है।
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे के मौके पर पर कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरु की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि पंडित जी अपनी पत्नी कमला नेहरू की याद में अपने कोट पर लाल गुलाब लगाते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू की मृत्य साल 1938 में हुई थी। उस वक्त वे जेल में थे।
कांग्रेस ने किया ये खुलासा
कांग्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा "पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी पत्नी कमला नेहरू की याद में हर रोज़ अपने में लाल गुलाब लगाया करते थे। लंबी बीमारी के चलते कमला नेहरू जी की साल 1938 में मौत हो गई थी। वैसे ये तो वो एक वजह है जो कांग्रेस ने बताई है लेकिन कई और कारण है जिसकी वजह से जवाहर लाल नेहरु अपनी अचकन और जैकेट पर गुलाब लगाया करते थे।

इंदिरा चुनती पिता के लिए गुलाब
जब इंदिरा गांधी छोटी थी तो प्रियदर्शनी (इंदिरा गांधी का बचपन का नाम) के दिनचर्या का अहम काम था, अपने पिताजी के लिए बाग का सबसे गहरा लाल गुलाब तोड़ना।

गुलाब और बच्चें एक जैसे
बताया जाता है कि एक सभा के दौरान एक एक बच्ची ने उनके कोट पर सबसे पहले लाल गुलाब लगाया था। एक तथ्य के अनुसार, 1938 के आस-पास एक जलसे में एक बच्ची ने अपने चाचा नेहरू के कोट पर लाल गुलाब लगा दिया था। कहा जाता है कि एक बार अपने भाषण में चाचा नेहरू ने बच्चों और लाल गुलाब की तुलना करते हुए कहा था कि बच्चे बगिया की कलियों के जैसे ही होते हैं. उन्हें प्रेम से, स्नेह से बड़ा करना पड़ता है क्योंकि वे ही देश का भविष्य होते हैं।

एक इंटरव्यू में कहीं थी ये बात
जब The Ladies Home Journal' के सह-संपादक Bruce और Beatrice Gould ने जब ये सवाल पूछा, तब नेहरू जी ने कहा कि लाल गुलाब 'चंचलता' का सूचक होता है। गंभीर मसलों के बीच हल्की चीज़ें भी याद करना ज़रूरी होता है।



Click it and Unblock the Notifications











