Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे पर आग लगाकर बनाया जाता है सुंदर, फायर थैरेपी है नया ब्यूटी ट्रेंड
वियतनाम में पुरुष और महिलाएं ग्लोइंग और सुंदर त्वचा पाने की होड़ में चेहरे को जलाने तक के लिए तैयार है। चेहरे काफी ज्यादा सुंदर और अट्रेक्टिव दिखे इसके लिए वियतनामी सलून और स्पा में फायर थैरेपी ले रहे हैं। जिसमें चेहरे पर एक टॉवल डालकर उस पर आग लगाई जाती है।
ऐसा करीब 30 सेकंड से एक मिनट तक किया जाता है। दावा किया जाता है कि थैरेपी से न केवल आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि सिरदर्द, अनिद्रा, शरीर के दर्द जैसी समस्या से निजात मिलती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। सोशल मीडिया में इस थैरेपी की वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि लोगों में फायर थैरेपी का क्रेज देख सकते हो।

टॉवल में आग लगाकर
फायर ट्रीटमेंट के लिए एक खास तकनीक अपनाई जाती है। इसमें अल्कोहल छिड़के हुए टॉवल से चेहरे को अच्छी तरह ढंक दिया जाता है। चेहरे को आग से किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसलिए एक अन्य टॉवल को भी नीचे रखा जाता है। अभी तक ट्रीटमेंट से किसी को भी नुकसान होने की खबर नहीं मिली है।

अल्कोहल का इस्तेमाल
थैरेपिस्ट की मानें तो फायर ट्रीटमेंट से चेहरे की कोशिकाओं में वाइब्रेशन होता है, जिससे कोशिकाएं जीवंत हो जाती है और आप सुंदर दिखने लगते हैं। टॉवल पर डालने के लिए जिस अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है, उसे स्पेशल एलिग्जर कहते हैं।

झुर्रियों का इलाज
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार इस ट्रीटमेंट के जरिए से त्वचा की झुर्रियां कम की जा सकती हैं। यह थैरेपी चेहरे के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से पर दी जा सकती है। साथ ही इस थैरेपी से मोटापे और बुखार का इलाज भी किया जा सकता है। चीन में इसे फ्लेम फेशियल (हुओ लियाओ) भी कहा जाता है। इस थैरेपी को लेने वाले कई लोगों में इसे लेकर एक सकारात्मक प्रतिक्रिया है।

प्रशिक्षित थैरेपिस्ट देते है ये थैरेपी
थैरेपिस्ट के अनुसार, ये ट्रीटमेंट पूरी तरह से सुरक्षित होता है क्योंकि इसे प्रशिक्षित थैरेपिस्ट द्वारा ही किया जाता है। टॉवल में कितनी मात्रा में अल्कोहल डाला जाएगा, इसे कितनी देर तक स्किन पर रखना है। ये सब पहले से निश्चित होता है। इस थैरेपी से स्किन को एक तरह की गरमाहट मिलती है, जलन नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications











