Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes: शास्त्री जी की जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं, साथ ही पढ़ें उनके अनमोल विचार
Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes: पूरा देश जानता है कि हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। हालांकि इस दिन देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन भी होता है।
उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। "जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले शास्त्री जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले शास्त्री जी का प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का सफर बेहद असाधारण था।

भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ये संदेश जरूर शेयर करें। साथ ही उनके अनमोल विचार भी जानें।
1.
जब लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस आता है,
हृदय शत-शत नमन करने को झुक जाता है।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
सादगी थी आंखों में, लिहाज़ से बड़े देसी थे,
तालीम थी बड़ी, देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक बधाई!
3.
किसान और जवान की जय कहने वाले,
हिंदुस्तान के नेता थे वो बड़े मतवाले।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शत्- शत् नमन!

4.
साधारण वस्त्र में, अद्भुत काया, भारत को स्वतंत्र कराया।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं!
5.
भारत माँ के लाल, जिसकी बहादुरी पर सबको नाज़ है,
ऐसे ही लाल बहादुर शास्त्री जी की ज़रूरत भारत को आज है।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं!

6.
जय जवान जय किसान' ने बदल दिया ये हिंदुस्तान
भारत माँ का वीर सपूत, शास्त्री जी थे शांतिदूत।
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन!
शास्त्री द्वारा कहे गये कुछ प्रेरक वकतव्य -

1. देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बिमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
2. हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है। - लोगों में एकता स्थापित करना।
3. हर कार्य की अपनी एक गरिमा है और हर कार्य को अपनी पूरी क्षमता से करने में ही संतोष प्राप्त होता है।
4. आजादी का संरक्षण अकेले सैनिकों का काम नहीं है। पूरे देश को मजबूत होना है।
5. हमारा देश अक्सर आम खतरे के सामने एक ठोस चट्टान की तरह खड़ा रहा है, और एक गहरी अंतर्निहित एकता है जो हमारी सभी प्रतीत होने वाली विविधता के माध्यम से एक सुनहरे धागे की तरह चलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











