Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Lal Bahadur Shastri Quotes: लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के मौके पर शेयर करें उनके अनमोल विचार
Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2026: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज 11 जनवरी 2026 को 60वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के हुआ था। वे न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, बल्कि एक सादगीपूर्ण, शालीन और ईमानदार व्यक्तिव के धनी थे। 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वह देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक, लगभग 18 महीने उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा की। सन 1966 में उनकी रहस्यमई मृत्यु आज भी सवालों के घेरे में है। अपने पूरे जीवन में उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर विकसित करने के लिए अथक परिश्रम किया। भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री अपने विचारों से लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहे। आइए, आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके वो अनमोल विचार जो आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं।

लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार
1. आजादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिकों का काम नहीं है, इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मज़बूत होना पड़ेगा। -लाल बहादुर शास्त्री
2. मैं किसी दूसरे को सलाह दूं और मैं खुद उस पर अमल ना करू तो मैं असहज महसूस करता हूँ। -लाल बहादुर शास्त्री
3. हम केवल दुनिया में केवल तभी सम्मान पा सकते हैं अगर हम आंतरिक रूप से मजबूत हैं और हमारे देश से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म कर दे। -लाल बहादुर शास्त्री
4. हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं। -लाल बहादुर शास्त्री
5. हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी से लड़ना चाहिए, जितना हम युद्ध में लड़ते हैं। -लाल बहादुर शास्त्री
6. हमें उन कठिनाइयों पर विजय पानी है जो हमारे सामने आती हैं और हमारे देश की खुशी और समृद्धि के लिए दृढ़ता से काम करना चाहिए। -लाल बहादुर शास्त्री
7. शासन का मूल विचार समाज में एकता रखनी है ताकि वह अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सके और आगे बढ़ सके। -लाल बहादुर शास्त्री

8. देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है और यह एकदम पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं करता की इसके बदले उसे क्या मिलता है। -लाल बहादुर शास्त्री
9. अनुशासन और एकता ही किसी देश की ताकत होती है। -लाल बहादुर शास्त्री
10. उसकी जाति, रंग या नस्ल जो भी हो, हम एक व्यक्ति के रूप में मनुष्य की गरिमा में और उसके बेहतर, संपूर्ण और समृद्ध जीवन के लिए उसके अधिकार पर विश्वास करते हैं। -लाल बहादुर शास्त्री
11. हर कार्य की अपनी एक गरिमा है और हर कार्य को अपनी पूरी क्षमता से करने में ही संतोष प्राप्त होता है। -लाल बहादुर शास्त्री

12. देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा। -लाल बहादुर शास्त्री
13. कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने। -लाल बहादुर शास्त्री
14. सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसक साधनों से नहीं आ सकते हैं। -लाल बहादुर शास्त्री
15. अगर एक आदमी भी बोल दे की वो छुआछूत से पीड़ित से तो भारत को शर्म से सर झुका देना चाहिए। -लाल बहादुर शास्त्री



Click it and Unblock the Notifications











