Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Lakshadweep Islands: क्या आप जानते हैं लक्षद्वीप और मालदीव में बोली जाती है एक सी भाषा? ये बातें भी जानें
Lakshadweep Islands Intresting Facts: इन दिनों लक्षद्वीप अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे और वहां की मनमोहक तस्वीरें शेयर की थी। साथ ही नरेंद्र मोदी ने भारतीय पर्यटकों से लक्षद्वीप जाने का आह्वान किया। भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की कई बातें अनूठी हैं, जो इस जगह को दुनिया के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक बनाती हैं।

खानपान से लेकर रहन-सहन और संस्कृति के मामले में कई मायनों में भारत के दूसरे राज्यों से यह अलग है। आज हम आपको लक्षद्वीप के कुछ ऐसे दिलचस्प बात बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर आप भी यहां जानना चाहेंगे-
36 में से सिर्फ 10 में ही रहते हैं लोग
36 छोटे-छोटे द्वीप से मिलकर बने लक्षद्वीप की कुल आबादी करीब 64000 के आसपास है। 96 फीसदी आबादी मुसलमान है। लक्षद्वीप कुल 32 वर्ग किलोमीटर में फैला है। मालदीव से तुलना करें तो लक्षद्वीप का क्षेत्रफल करीब 10 गुना कम है। लक्षद्वीप में भले ही 36 आइलैंड हैं, लेकिन सिर्फ दस आईलैंड पर ही लोग रहते हैं। जिसमें- कवाराट्टी, अगाट्टी, अमिनी, कदमत, किलातन, चेतलाट, बिट्रा, आनदोह, कल्पनी और मिनिकॉय शामिल हैं। कई द्वीप तो ऐसे हैं, जहां 100 से भी कम लोग रहते हैं। कवाराट्टी यहां की राजधानी है।

सांप और कुत्ते भी नहीं पाएं जाते हैं यहां
लक्षद्वीप ऐसा आइलैंड है, जहां सांप और कुत्ते जैसे जानवर नहीं पाए जाते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को भी अपने साथ कुत्ता ले आने की इजाजत नहीं है। कावरट्टी द्वीप पर तो कौवे भी नहीं पाए जाते हैं। लक्षद्वीप में बहुतायत बिल्लियां और चूहे पाए जाते हैं। लक्षद्वीप को 'रेबीज फ्री' स्टेट का दर्जा प्राप्त है।
मालदीव और लक्षद्वीप बोली जाती है एक जैसी बोली
1956 से पहले लक्षद्वीप को ''लक्कादीव'' के नाम से जाना जाता था लक्षद्वीप में मुख्य तौर पर मलयालम बोली जाती है। कुछ लोग मह्हे भी बोलते हैं, जिसकी लिपि धिवेही है। यह वही भाषा है जो मालदीव में भी बोली जाती है। लक्षद्वीप के लोगों की आय का मुख्य जरिया मुख्यत: समुद्री संसाधनों पर आधरित है।
600 से ज्यादा मछली की प्रजातियां पाई जाती है
यह सामरिक नजरिए से भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए नौसेना का बेस भी यहां है। लक्षद्वीप से जुड़ी और कई चीजे इसे खास बनाती हैं। जैसे यहां मछली की 600 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। 78 से ज्यादा प्रजाति के कोरल मिलते हैं।
यहां मिलती है समुद्री गाय
तितली मछली (Butterfly Fish) लक्षद्वीप का राज्य पशु है। यहां कम से कम आधा दर्जन प्रजाति की तितली मछलियां पाई जाती हैं। इसी तरह सूटी टर्न (Sooty Tern) इस राज्य का राजकीय पक्षी और ब्रेड फ्रूट राजकीय पेड़ है। लक्षद्वीप को एक और बात खास बनाती है। यहां साइरेनिया या 'समुद्री गाय' पाई जाती है, जो लुप्तप्राय है। दुनिया के किसी-किसी हिस्से में ही मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications











