Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mahashivratri 2025: काशी विश्वनाथ मंदिर की एडवाइजरी, मोबाइल और पर्स लाने पर रोक
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के बाद अब काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में भक्तों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। इस भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विश्वनाथ धाम न्यास ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।
महाशिवरात्रि को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें दर्शनार्थियों को खाली पेट कतार में न लगने की सलाह दी गई है।

ऑनलाइन दर्शन की अपील
श्रद्धालुओं को भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन दर्शन करने की सलाह दी गई है। भक्तजन काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन मंदिर न्यास के सोशल मीडिया हैंडल्स, यूट्यूब और टाटा स्काई के माध्यम से कर सकते हैं।
दर्शनार्थियों के लिए निर्देश
खाली पेट कतार में न लगें: भक्तों को सलाह दी गई है कि वे खाली पेट दर्शन के लिए कतार में न खड़े हों।
द्वार संख्या-4 (गोदौलिया द्वार) से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा: नागा संन्यासियों के पूजन और विशेष अनुष्ठानों के कारण इस द्वार से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बाधित रहेगा।
16 से 18 घंटे तक हो सकता है इंतजार: भीड़ अधिक होने के कारण कतार में खड़े लोगों को 16-18 घंटे या इससे अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विशिष्ट अनुरोध एवं प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक: 25 से 27 फरवरी तक विशेष दर्शन की कोई सुविधा नहीं होगी।
लॉकर सुविधा नहीं रहेगी उपलब्ध
श्रद्धालुओं के लिए 25 से 27 फरवरी तक लॉकर सुविधा बंद रहेगी। इस दौरान मंदिर में निम्नलिखित सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा:
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ईयरफोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
- धातु के सामान
भीड़ में सुरक्षा के निर्देश
- किसी भी अचानक स्थिति में दौड़ने या भगदड़ मचाने से बचें।
- सामान्य प्रवाह में ही आगे बढ़ें और किसी समस्या की स्थिति में मंदिर प्रशासन या निकटतम पुलिसकर्मी से संपर्क करें।
- लाइव दर्शन की सुविधा
- मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वृद्ध, बीमार और दिव्यांग लोग इस भीड़-भाड़ वाले माहौल में मंदिर आने से बचें। उनकी सुविधा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टाटा स्काई पर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है।
- श्रद्धालु इन निर्देशों का पालन कर शांति और श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











