Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चलती ट्रेन से कूदी फेमस एक्ट्रेस करिश्मा, जानें रेल में सफर करते समय किन 5 बातों का ध्यान रखें
Actress Jumps From Moving Train/Know Safty Tips: 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' 'प्यार का पंचनामा 2' जैसी फिल्मों और सीरीज में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने 11 सितंबर को चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। उन्हें इस हादसे में सिर में और पीठ पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस घटना के बारे में बताया। इस खबर के एक्ट्रेस के फैंस और उनके घरवाले भी परेशान हैं। हर कोई करिश्मा के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, ऐसे में अक्सर लोग जल्दबाजी, लापरवाही या लापता सावधानी के चलते रेल यात्रा के दौरान खतरों का सामना कर बैठते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे हुआ है ये हादसा और और ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्यों करिश्मा ने ट्रेन से छलांग
लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर करिश्मा ने ट्रेन से छलांग क्यों लगाई? क्या उनका सुसाइड करने का इरादा था या ये कोई हादसा था। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि वो शूटिंग के लिए जा रही थीं और इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। उनके दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ पाए तो वो इस बात से घबरा गईं। इसी वजह से उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और पीठ के बल पटरी पर गिर गईं। इस वजह से उनके सिर में चोट लग गई। आनन-फानन में उनके दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें MRI करवाने की भी सलाह दी है ताकि पता चल जाए कि कोई अंदरुनी चोट तो नहीं लगी है जिससे आगे परेशानी बढ़े।
ट्रेन यात्रा में ध्यान रखने योग्य 5 जरूरी सुरक्षा टिप्स
1. चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें
सबसे बड़ी गलती यही होती है। कई बार लोग जल्दीबाजी में चलती ट्रेन से कूद जाते हैं या उसमें चढ़ने की कोशिश करते हैं। यह जानलेवा हो सकता है। हमेशा ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें।

2. दरवाजे पर खड़े होने से बचें
अक्सर यात्री हवा लेने या भीड़ के कारण दरवाजे पर खड़े रहते हैं। लेकिन यह बेहद जोखिम भरा है। थोड़ी सी असंतुलन से हादसा हो सकता है।
3. खिड़की से सिर या हाथ बाहर न निकालें
यात्रा के दौरान बच्चे और बड़े अकसर खिड़की से सिर या हाथ बाहर निकालते हैं। इससे सामने से आने वाली ट्रेन या खंभे से गंभीर चोट लग सकती है।
4. भारी सामान सुरक्षित रखें
ट्रेन में सफर करते समय अपने बैग, ट्रॉली और सामान को सही जगह पर रखें। गलत तरीके से रखे हुए बैग से न सिर्फ आपको चोट लग सकती है, बल्कि दूसरों को भी परेशानी हो सकती है।
5. बच्चों और बुजुर्गों पर खास ध्यान दें
बच्चे और बुजुर्ग जल्दी असंतुलित हो जाते हैं। सफर के दौरान उन्हें अकेला न छोड़ें और हमेशा सहारा देकर चलाएं।



Click it and Unblock the Notifications











