Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जुलाई में होंगे भयंकर हादसे! बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी सच हुई तो होगी बड़ी तबाही
Baba Vanga July Predictions: बाबा वेंगा बुल्गारिया की प्रसिद्ध नेत्रहीन भविष्यवक्ता थीं जिन्होंने अपने जीवनकाल में कई भविष्यवाणियां की हैं। उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। जैसे 9/11 हमला, सुनामी, ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से बाहर निकलना। उन्होंने साल 2025 को लेकर भी कुछ चौंकाने वाली चेतावनियां दी थीं।
जून में हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश और केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे ने इन बातों को और भी डरावना बना दिया है। बाबा वेंगा ने जुलाई में भी कई अनहोनी के होने की भविष्यवाणी की हैं। अगर वो सच साबित हो गईं तो यकीनन बड़ी तबाही मच सकती है। आइए जान लेते हैं कि बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की थी और इन आपदाओं के बारे में ज्योतिष क्या कहता है।
बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी, जुलाई में होगी तबाही
बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2025 का मध्य यानी जून-जुलाई के महीनों में दुनिया बड़े प्राकृतिक और मानव-निर्मित हादसों की चपेट में आ सकती है। उन्होंने आग, वायु और जल तत्व से जुड़ी तबाही का संकेत दिया था। उनकी भविष्यवाणी में यह भी कहा गया था कि "मानव अपने ही आविष्कारों से विनाश के द्वार पर पहुंचेगा।" यह संकेत तकनीकी या एविएशन दुर्घटनाओं की ओर इशारा कर सकता है। बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों को अहमदाबाद और केदारनाथ में हुए विमान हादसों से जोड़ा जा रहा है। अब जुलाई में भी बाबा वेंगा ने प्राकृतिक आपदाओं और आग लगने जैसी डरावनी घटनाओं की भविष्यवाणी की हैं अगर वो सच साबित हो गईं तो न जाने कितनी बड़ी तबाही आएगी।

हाल के हादसे संकेत या संयोग?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को हाल के हादसों जैसे म्यांमार में आए भूकंप, 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश और 15 जून को केदारनाथ में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश की घटनाओं से जोड़ा जा रहा है। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक भीषण प्लेन क्रैश हुआ जिसमें 265 लोगों की जान चली गई। अब 15 जून 2025 को केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर हादसा, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?
ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक दूबे के अनुसार, 7 जून से 28 जुलाई 2025 तक अंगारक योग सक्रिय है, जो दुर्घटनाओं, विस्फोट, आगजनी और विमान हादसों की संभावनाएं बढ़ाता है। मंगल और शनि के बीच बन रहे टकरावपूर्ण योग दुर्घटनाओं को जन्म दे सकते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं बाबा वेंगा और ज्योतिष शास्त्र दोनों की भविष्यवाणी मेल खा रही है जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
क्या जुलाई में और बढ़ेंगे हादसे?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर, जुलाई 2025 को लेकर सचेत रहना जरूरी है। इस दौरान भारी बारिश या बाढ़ जैसी आपदाएं, आगजनी या औद्योगिक दुर्घटनाएं, तकनीकी गड़बड़ियों से हवाई या रेलवे हादसे जैसी घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

क्या करें सावधानी?
चलिए जान लेते हैं कि इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए क्या करें। यात्रा से पहले मौसम और सुरक्षा अपडेट जरूर लें। प्राकृतिक आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें और ज्योतिषीय रूप से शांति पाठ, हनुमान चालीसा, या महामृत्युंजय मंत्र जाप करें व जरूरतमंदों की सेवा और जल दान जैसे पुण्य कार्य करें।



Click it and Unblock the Notifications











