Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जापान में सुनामी मंडराया खतरा, जानें क्या होता है इसका मतलब और कैसे आती है?
what does mean Tsunami In Japan: जापान की धरती एक बार फिर नए साल 2024 के पहले दिन भीषण भूकंप से दहल उठी। वहां 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए की सुनामी चेतावनी भी जारी की गई है। आशंका है कि, समुंदर में 5 मीटर तक की उग्र लहरें उठ सकती हैं। इसके मद्देनजर लोगों को तटीय क्षेत्र छोड़ इमारतों के ऊपर या ऊंची जगहों पर जाने की हिदायत दी है।
इस भूकंप ने फिर से 2011 के दर्द को ताजा कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर लोगों के मन में सवाल है कि, आखिर सुनामी क्या है और आती कैसे है? तो चलिए जानते हैं-

सुनामी का मतलब क्या है?
मालूम हो कि, सुनामी शब्द तुस और नामी से मिलकर बना है, जिसका मतलब है बंदरगाह या तट और लहर। इसके पेश आने की सबसे बड़ी 2 वजह होती है, या समुद्र के अंदर भूकंप की हलचल या फिर ज्वालामुखी फटना और धमाका होना या लैंडस्लाइड। इन्हीं दो मुख्य वजहों से सुनामी आती है।
गौरतलब है कि, समुद्र के भीतर या बहुत करीब भूकंप आने से पानी की ऊपरी परतें खिसकर लहरें बनकर तट की ओर बढ़ने लगती है, जिसे सुनामी कहा जाता है। इसका सबसे ज्यादा खतरा तटीय इलाकों पर होता है। हालांकि कई बार भूकंप का बहुत ज्यादा असर नहीं होता है, न ही सुनामी पैदा होती है। मगर जब सुनामी आती है, तो जान-माल का बहुत ज्यादा नुकसान होता है।
समुद्र के अंदर भूकंप कैसे आता है?
ये पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया है। असल में धरती की ऊपरी परत फुटबॉल के टुकड़ों की तरह ही एक साथ जुड़ी होती है। पृथ्वी की बाहरी सतह कई कठोर खंडों या टेक्टोनिक प्लेट्स में बंटी हुई है, ऐसे में ये प्लेट जब आपस में टकराती हैं, तो इससे घर्षण होता है, जिससे भूखंड या पत्थरों में दरारें टूट सकती हैं। इससे तेज हलचल होती है, जिससे भूकंप के तौर पर तबाही होती है। हालांकि इसकी सबसे खराब बात ये है कि, इसका पहले से पता नहीं लगा सकते हैं।
भुकंप और सुनामी में क्या संबंध है
जब समुद्र के अंदर भुकंप आता है समुद्र की ऊपरी परतें खिसकने लगती हैं। परतें अचानक से खिसककर आगे बढ़ जाती हैं। जिससे समुद्र का पानी आगे बढ़ने लगता है। जिसके कारण तेज लहरें पैदा होती हैं, जिसे सुनामी कहा जाता है। लेकिन हर बार भुकंप से सुनामी पैदा नहीं होता है। कई बार भुकंप ज्यादा असरदार साबित नहीं होता है। भुकंप जब समुद्र के अंदर या बहुत करीब होता है तब जाकर सुनामी का जन्म होता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दुनिया की लगभग तीन चौथाई सुनामी प्रशांत महासागर में आती हैं, जहां मेगाथ्रस्ट बहुत आम हैं! इनमें अलेउतियन द्वीप, अलास्का, चिली, फिलीपींस, जापान जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications











