Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Janmashtami Special Bhog: जन्माष्टमी पर ठाकुर जी को करना है प्रसन्न, तो लगाएं इन 5 चीजों का भोग
Janmashtami Special 5 Bhog: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दिन भक्त ठाकुर जी को खुश करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाते हैं। मान्यता है कि अगर सही और शुभ सामग्री से भोग लगाया जाए तो भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है। जन्माष्टमी पर ठाकुर जी को प्रसन्न करने के लिए केवल भोग ही नहीं, बल्कि मन से भक्ति भी अत्यंत आवश्यक है।
अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर ठाकुर जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन 5 चीजों का भोग लगाकर आप अपने घर में भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद को आमंत्रित कर सकते हैं।

माखन- मिस्री और घी
भगवान कृष्ण को माखन- मिस्री और घी अत्यंत प्रिय है। बचपन में कृष्ण माखन चुराकर खाने के लिए प्रसिद्ध थे। आपने अक्सर कथाओं और कहानियों में ये बात सुनी पढ़ी और देखी होगी। इसलिए जन्माष्टमी पर माखन-मिस्री और घी से बना भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आप भी उन्हें इस बार यही भोग लगाएं।

खीर या दूध की मिठाई
कान्हा जी को दूध से बनी चीजें बहुत अधिक पसंद हैं। आप जन्माष्टमी पर उन्हें खीर का भोग भी लगा सकते हैं। माना जाता है कि खीर भी कृष्णजी का प्रिय भोग है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि खीर से भोग लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-शांति का वास होता है।

फलों का भोग
तरबूज, केले, आम, संतरे जैसे ताजे फल जन्माष्टमी पर ठाकुर जी को अर्पित करें। ये फल ताजगी और पौष्टिकता का प्रतीक हैं और भोग के रूप में विशेष मान्य होते हैं। इसके अलावा मंदिरों में कृष्ण जन्म की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में वो सारे फल दिए भी जाते हैं।

पापड़ी और गुड़
गुड़ और पापड़ी से बना भोग भी भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। गुड़ की मिठास और पापड़ी की कुरकुराहट भोग को और भी आकर्षक बनाती है। आप इस जन्माष्टमी अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए और कान्हा जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पापड़ी और गुड़ का भोग लगा सकते हैं।

धनिए की पंजीरी
कृष्ण भगवान को धनिए की पंजीरी भी बहुत पसंद है। अगर आप इस जन्माष्टमी ठाकुर जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











