Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ira Khan Wedding: मराठी वेडिंग में दुल्हन क्यों पहनती हैं हरे कांच की चूड़ियां? वजह है बहुत खास
आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे उदयपुर में आज मराठी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आयरा मराठी ब्राइड के तौर पर नौवारी साड़ी और हाथो में हरी चूड़िया पहनेंगी जो कि महाठी ब्राइड की पहचान होती है।
हर राज्य में,शादी में दुल्हा व दुल्हन का साज श्रृंगार अलग-अलग तरह से होता है। मराठी शादियों में दुल्हन को विशेष प्रकार से सजाया जाता है। जहां उत्तर भारत में लड़कियां शादी के दौरान लाल जोड़ा पहनती हें वहीं मराठी शादी में दुल्हन हरे रंग का चूड़ा पहनना का रिवाज है।

महाराष्ट्र में विवाहित महिलाओं मैं हरे रंग की कांच की चूड़ी पहनने की परंपरा है। हरी चूड़िया आज भी विवाहित महाराष्ट्रीयन महिला की पहचान है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों मराठी दुल्हन लाल की बजाय शादी में क्यों पहनती हैं हरे रंग की कांच की चूड़ियां।
हरे कांच की चूड़ियों को कहते है हिरवा
महाराष्ट्र में दुल्हन का चूड़ा काफी अलग होता है। मराठी दुल्हन हरी रंग की कांच की चूड़ियों को सोने के कड़े के साथ हाथों में पहनती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि चूड़ियों की संख्या विषम यानी कि ओड नंबर में होती है तो वहीं, सोने के कड़े इवन नंबर में होते हैं। महाराष्ट्र में दुल्हन द्वारा पहना जाना वाला चूड़ा 'हिरवा' के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ है हरा। असल में, महाराष्ट्र में मौजूद जितने भी देवियों के मंदिर हैं उनमें देवी का श्रृंगार हरे रंग से किया गया है। हरी बिंदी, हरी चूड़ी, हरी साड़ी यहां तक कि देवियों का आसन भी हरा।

विषम नंबरों में होती है हरी चूड़िया
महाराष्ट्र में दुल्हन का चूड़ा काफी अलग होता है। मराठी दुल्हन हरी रंग की कांच की चूड़ियों को सोने के कड़े के साथ हाथों में पहनती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि चूड़ियों की संख्या विषम यानी कि ओड नंबर में होती है तो वहीं, सोने के कड़े इवन यानी सम नंबर में होते हैं।
वहीं, चूड़ियों के साथ पहने जाने वाले सोने के कड़े को 'पटल्या' कहा जाता है। मराठी वैवाहिक परंपरा के अनुसार, यह पटल्या दुल्हन के ससुराल वालों द्वारा दिया जाता है जो दुल्हन का उसके ससुराल में बहुत आदर होने और उसे भरपूर प्यार मिलने को दर्शाता है।
मराठी संस्कृति में शुभ माना जाता है यह रंग
ऐसे में हरे रंग को मराठी संस्कृति में बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दुल्हन का हरे रंग की चूड़ियां पहनने का अर्थ है कि उसके वैवाहिक जीवन का शुभारंभ रचनात्मक, सकारात्मक, मधुर, प्रेममयी और समृद्ध होगा। इस रंग को समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











