Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
IPL Auction 2024: कौन हैं मल्लिका सागर, जो IPLके इतिहास में बनी पहली महिला ऑक्शनर
Who Is Mallika Sagar First Female Auctioneer Of Indian Premier League: IPL 2024 ऑक्शन में खिलाड़ियों के अलावा जिस एक नाम की चर्चा चारों तरफ हो रही है, वो नाम है Mallika Sagar की। जो इस बार ऑक्शनर की भूमिका में नजर आई हैं। मल्लिका सागर इस बार आईपीएल ऑक्शन की ऑक्शनर की कमान संभाली हुई हैं। मल्लिका सागर इससे पहले हाल में वुमेंस प्रीमियर लीग में ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी।
IPL इतिहास में ये पहली बार होगा जब IPL में कोई महिला ऑक्शनर भी दिखाई देंगी। मल्लिका इस मिनी ऑक्शन में ह्यू एडमीड्स की जगह ली है। अब लोगों के मन में सवाल है कि ये मल्लिका सागर हैं कौन? तो आइये आपको इनके बारे में बताते हैं-

कौन है मल्लिका सागर?
बता दें कि 48 वर्षीय मल्लिका सागर का पूरा नाम मल्लिका सागर आडवाड़ी है। मल्लिका आधुनिक और समकालीन भारतीय कला के लिए मुंबई स्थित कला संग्रहकर्ता में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं और वह वर्तमान में आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म के साथ काम करती हैं। साथ ही बता दें कि वह शुरू से ही महिला प्रीमियर लीग में ऑक्शनर की भूमिका हैं। तो वहीं 2021 में वह प्रो कबड्डी लीग (PKL) नीलामी का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
अमेरिका से की पढ़ाई
मल्लिका सागर ने अमेरिका के ब्रायन मावर कॉलेज से कला और इतिहास की पढ़ाई की है। 48 साल की मल्लिका के पास बतौर ऑक्शनर करीब 23 साल का अनुभव है। मल्लिका ने 2001 में ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज में बतौर ऑक्शनर शुरुआत की। वो ऐसा करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला भी बनी थीं।
ह्यू एडमीड्स हुए थे बीमार
साल 2022 में बेंगलुरु में चल रहे IPL ऑक्शन में ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स नीलामी के दौरान ही बेहोश होकर गिर गए थे। एडमीड्स श्रीलंकाई ऑलराउंडर हसरंगा पर बोली लगवा रहे थे और तभी उन्हें चक्कर आ गया। एडमीड्स के बेहोश होने के बाद ऑक्शन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। उनकी जगह चारू शर्मा ने बोली लगाई थी। नीलामी के दौरान चारू शर्मा की दमदार आवाज ने सुर्खियां बटोरीं। हालांकि दूसरे दिन की नीलामी समाप्त होने से कुछ समय पहले ह्यू एडमीड्स दोबारा स्टेज पर आ गए थे।
ये रहे हैं अभी तक के ऑक्शनर
बताते चलें कि साल 2008 से 2018 तक रिचर्ड मैडली आईपीएल नीलामी को होस्ट करते रहे थे। जबकि साल 2019 के ऑक्शन में मैडली की जगह ह्यू एडमीड्स ने कमान संभाली थी। इस साल मल्लिका सागर ऑक्शनर की भूमिका में नजर आई है।



Click it and Unblock the Notifications











