Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Ipl 2024 : CSK के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नहीं हैं कमाई में पीछे, हर सीजन में कमाते हैं करोड़ों रुपए
CSK New Captain Ruturaj Gaikwad Net Worth : इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीएसके लवर्स के लिए
एक नई खबर सामने आई है कि आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई की कमान संभालने वाले थाला धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। माही की जगह ल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की कमान संभालेंगे। आइए जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान की आईपीएल सीजन में क्या हैं फीस और वो कितनी संपति के मालिक हैं?

रुतुराज गायकवाड़ की कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनके प्रोफेशनल क्रिकेट, आईपीएल, विज्ञापनों और कई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। 2019 में रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल में उनके ताबड़तोड़ फॉर्म को देखते हुए सीएसके ने उन्हें 2021 सीज़न के लिए 6 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किया था। आईपीएल के पिछले दो सीजन में भी उन्हें इतनी ही रकम पर रिटेन किया गया था। वह डॉमेस्टिक क्रिकेट के जरिए भी पैसा कमाते हैं। 2024 में रुतुराज गायकवाड़ महीने में 50 से 60 लाख रुपये यानी साल भर में 8 करोड़ रुपये कमाते हैं।
रुतुराज गायकवाड़ की सेलेरी?
2023 में पुणे की पुनेरी बप्पा टीम ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) में रुतुराज गायकवाड़ को टीम में खेलने के लिए 14.8 करोड़ (तीन साल के लिए) रुपए की फीस दी थी। इस टीम के कप्तान भी रुतुराज गायकवाड़ ही थे। गायकवाड़ और बीसीसीआई के बीच अभी तक कोई अनुबंध नहीं है। अपने देश के लिए खेलने वाले प्रत्येक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए उन्हें घरेलू मैच फीस के अलावा 3 लाख रुपये मिलते हैं। रुतुराज गायकवाड़ को उनकी वर्तमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 6 करोड़ की फीस में रिटेन किया है।
आईपीएल में सैलेरी?
इस साल रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में फिर से टीम में रिटेन किया है, टीम ने नीलामी से पहले ही इस बात की पुष्टि की थी। गायकवाड़ ने 2019 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से अब तक सीएसके के साथ ही बने हुए हैं उन्होंने टीम के लिए 36 मैच खेले हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण टीम ने इस युवा सलामी बल्लेबाज को बरकरार रखने का फैसला किया। हर सीजन में वह आईपीएल से 6 करोड़ कमाते हैं।
ऋतुराज गायकवाड की प्रोपर्टी
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ ने पुणे में 8 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट पुणे के सोमेश्वरवाड़ी में अमर लैंडमार्क कॉम्प्लेक्स में स्थित है।
2,919 वर्ग फुट में फैले इस लेविश अपार्टमेंट में खूबसूरत रुम और बालकनी के अलावा चार पार्किंग फैसिलिटी शामिल हैं।
कार कलेक्शन
रुतुराज गायकवाड़ के पास वर्तमान में एक ऑडी और एक बीएमडब्ल्यू है। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ बाइक के भी शौकीन हैं और उन्होंने दिसंबर 2022 में जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल खरीदी थी।



Click it and Unblock the Notifications











