Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम
International Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में महिलाओं को सम्मान देने और उनके योगदान को याद करने के लिए खास माना जाता है। समाज, परिवार और कार्य स्थल पर महिलाओं की भूमिका हमेशा अहम रही है, लेकिन कई बार उनके संघर्ष और उपलब्धियों को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसकी वे हकदार होती हैं। ऐसे में, एक विशेष दिन महिलाओं की शक्ति, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित किया गया है। यही कारण है कि हर साल मार्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाज को यह सोचने का मौका भी देता है कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अभी और क्या कदम उठाए जाने चाहिए। आइए, जानते हैं महिला दिवस का इतिहास, महत्व और थीम क्या है -

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास काफी पुराना और प्रेरणादायक माना जाता है। इसकी शुरुआत साल 1909 में अमेरिका में हुई थी, जब सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार महिला दिवस मनाने का आयोजन किया। इसके बाद धीरे-धीरे कई देशों में महिलाओं के अधिकार, समान अवसर और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर आंदोलन और जागरूकता अभियान शुरू होने लगे। आगे चलकर साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 'इंटरनेशनल वुमेन्स ईयर' के दौरान पहली बार आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इसके बाद 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 मार्च को महिला अधिकारों और विश्व शांति को समर्पित दिवस के रूप में मान्यता दे दी। तभी से हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
महिला दिवस का मकसद केवल महिलाओं को सम्मान देना ही नहीं है, बल्कि उनके अधिकारों और समान अवसरों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज भी कई जगह महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और अपने फैसले लेने के अधिकार में पूरी बराबरी नहीं मिल पाती। ऐसे में, यह दिन समाज को सोचने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही, महिला दिवस यह संदेश भी देता है कि जब महिलाओं को सही अवसर और सम्मान मिलता है, तो वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता के दम पर समाज और देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम क्या है?
हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक विशेष थीम तय की जाती है, जो उस वर्ष के संदेश और उद्देश्य को दर्शाती है। यह परंपरा साल 1996 से शुरू हुई थी। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के लिए थीम 'Give To Gain' यानी दान करके लाभ प्राप्त करें रखी गई है। इस थीम का मुख्य संदेश यह है कि जब समाज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग, अवसर और समर्थन देता है, तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। शिक्षा, नेतृत्व, व्यापार, विज्ञान, कला और राजनीति जैसे क्षेत्रों में जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं और सफलता हासिल करती हैं, तो इससे न सिर्फ परिवार, बल्कि देश का नाम भी रोशन होता है। इसी सोच को इस साल की थीम के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications











