Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज : जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत, बेटियों के लिए शेयर कीजीए ये खास विशेज और संदेश
International Day of the Girl Child 2023 Wishes in Hindi : हर साल 11 अक्टूबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाना, उनके सेहतमंद जीवन, शिक्षा, करियर, उनके अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। दरअसल, भारत समेत कई देशों में महिलाओं को कोई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य
इस खास दिन मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना। बालिकाओं के जीवन को विकसित करना और लोगों को महिलाओं की चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि महिलाएं भी देश और समाज के विकास में योगदान दे सकें। उन्हें सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए बालिका दिवस के मौके पर कई देशों में कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
इस साल की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम
हर साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित किया जाता है। 2023 का थीम 'लड़कियों के अधिकारों में निवेश करें: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण' (Invest In Girls Right : Our Leadership, Our Well-being) निर्धारित किया गया है।
इतिहास
साल 2011 में 19 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के प्रस्ताव को पारित किया, जिसके बाद 11 अक्टूबर 2012 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया और तब से यह सिलसिला जारी है।
इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर शेयर करें ये मैसेजेज
ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं-
1- अगर बेटा है वारिस
तो बेटी है पारस.
हैप्पी इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे
2- बेटी को मत समझो भार,
ये तो है जीवन का आधार.
हैप्पी इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे
3- बेटी को अधिकार दो,
बेटे जैसा प्यार दो!
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.
हैप्पी इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे
4- आपकी लालसा है बेकार,
बिन बेटी के न चले संसार.
हैप्पी इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे
5- अलख जगाओ बेटी बचाओ,
भ्रूण हत्या का कलंक मिटाओ.
हैप्पी इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे।
6-नारी है नारायणी,
परिवार की कल्याणी।
7- स्वर्ग की सीढ़ी है बेटी,
वह पढ़ेगी, तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी।
8- मां चाहिए... पत्नी चाहिए... बहन चाहिए... फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए?
सोचने वाली बात है न! आइए समाज को मिलकर जागरूक करें।
9. जो बेटी को दे पहचान माता-पिता वही महान,
जीने का उसको भी अधिकार चाहिए उसे थोड़ा सा प्यार! अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं !
10. बेटी है कुदरत का उपहार, जीने का इसको दो अधिकार
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं !



Click it and Unblock the Notifications











