Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Cleanest City In India: इंदौर बना सबसे 'साफ शहर', इस लिस्ट में आपका शहर हैं कौन से नंबर पर?
Swachh Survekshan Awards 2023: स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 के नतीजे आ गए है। पिछले सात सालों की तरह इस बार भी 'सबसे स्वच्छ शहर' का खिताब इंदौर ने जीता है। बता दें, इस साल खिताब के दो विनर रहे हैं। यानि दो शहरों के बीच मुकाबला बराबर का रहा है।
दूसरा शहर है गुजरात का सूरत। पहली बार सूरत का नाम टॉप रैंक के लिए चुना गया है। पिछले तीन सालों से सूरत लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचा था।

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड के 8वें एडिशन के नतीजे 11 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घोषित किए। इसे कई अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।
- एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के सासवड़ को सबसे स्वच्छ शहर का टाइटल मिला। छत्तीसगढ़ के पाटन और महाराष्ट्र के लोनावाला को इस कैटेगरी में दूसरे और तीसरे नंबर पर रखा गया।
-सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट एरिया का अवार्ड मध्य प्रदेश के महू को मिला।
-वाराणसी को गंगा किनारे बसे शहरों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। दूसरे नंबर पर प्रयागराज रहा।
-स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे बेस्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों में पहली जगह महाराष्ट्र ने हासिल की। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ रहा।
टॉप 10 स्वच्छ शहरों के नाम
1. इंदौर और सूरत
2. NA
3. नवी मुंबई
4. विशाखापट्टनम
5. भोपाल
6. विजयवाड़ा
7. NDMC
8. तिरुपति
9. ग्रेटर हैदराबाद
10. पुणे

महाराष्ट्र सफाई के मामले में अव्वल
'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023' में 'शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों' की श्रेणी में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है।
साल 2016 में शुरु हुआ था स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड
बता दें, स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। तब इसमें 73 प्रमुख शहरों को ही शामिल किया गया था। इस साल ये नंबर बढ़कर 4477 हो गया है। इस बार के अवार्ड शहरों में डंपसाइट (कचरा डालने की जगह), प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, तीन R (Reduce Reuse Recycle) के इस्तेमाल और सफाईमित्रों की सुरक्षा के आधार पर तय किए गए।



Click it and Unblock the Notifications











