Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
भारत-पाक तनाव के बीच IT मंत्रालय की चेतावनी, इंटरनेट पर भूलकर भी शेयर न करें ये चीजें
What to Post and What to Avoid Online : 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने देशभर के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए एक अहम साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए बनाई गई है, जिसमें 'क्या करें और क्या न करें' की स्पष्ट रूपरेखा दी गई है।
MeitY ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए नागरिकों से सतर्क और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की अपील की है। पोस्ट में लिखा गया, "महत्वपूर्ण ऑनलाइन सुरक्षा चेतावनी: हमेशा साइबर सुरक्षा सावधानियों का पालन करें। ऑनलाइन रहते हुए सतर्क रहें। जाल या गलत सूचना के बहकावे में न आएं।"

क्या करें?
- केवल आधिकारिक स्रोतों, हेल्पलाइन और सत्यापित अपडेट्स को ही साझा करें।
- किसी भी खबर को साझा करने से पहले तथ्य-जांच जरूर करें।
- फर्जी खबरों या अफवाहों को देखकर तुरंत रिपोर्ट करें।
क्या न करें?
- सैन्य गतिविधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें।
- बिना सत्यापन के कोई भी जानकारी फॉरवर्ड या री-शेयर न करें।
- ऐसी किसी भी पोस्ट से बचें जो हिंसा या सांप्रदायिक तनाव को भड़का सकती हो।
गलत सूचना की रिपोर्टिंग को आसान बनाने के लिए MeitY ने एक व्हाट्सएप नंबर (8799711259) और एक ईमेल आईडी ([email protected]) भी साझा की है, जिन पर उपयोगकर्ता संदिग्ध या भ्रामक जानकारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी चेतावनी
इसके अतिरिक्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल कंटेंट बिचौलियों के लिए भी एक विशेष परामर्श जारी किया है। सलाह में कहा गया है, "राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सलाह दी जाती है कि वे उन सभी वेब-सीरीज़, फिल्मों, गानों, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को तुरंत प्रभाव से बंद करें जिनकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है।"
सरकार के ये कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर गलत सूचना को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने के प्रयास के तौर पर देखे जा रहे हैं। ऐसे समय में जब सोशल मीडिया किसी भी सूचना को मिनटों में वायरल कर सकता है, यह जरूरी है कि हम सभी डिजिटल नागरिक जिम्मेदारी से व्यवहार करें।



Click it and Unblock the Notifications











