Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
महाराष्ट्र में भारी बारिश का 'Red Alert', घर से निकलते हुए इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान
mumbai rain news: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को महराष्ट्र के मुंबई, पालघर और नासिक के लिए भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया है। खराब मौसम की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा और 7 उड़ानों को वापस लौटना पड़ा।गुरुवार को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें। सभी को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इस भारी बारिश में घर से बाहर निकलते हुए कुछ खास बातों का जरूर ख्याल रखें। हम आपको कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका आप खास ख्यान रखें।

पैदल या गाड़ी से निकलते हुए रखे ध्यान
बरसात के मौसम में सड़कों पर गड्ढे हो सकते हैं और सतह फिसलन भरी हो सकती है। भारी बारिश के दौरान पैदल या गाड़ी से चलने से बचें. क्योंकि इस दौरान पानी की गहराई धोखा दे सकती है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। गहरे या जमे हुए पानी में भी खतरनाक मलबा या खुले मैनहोल हो सकते है।
गाड़ी चलाते हुए बरते सावधानी
बरसात के मौसम में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे गाड़ी चलाना या बाइक चलाना सामान्य दिनों की तुलना में खतरनाक हो जाता है। सामान्य से धीमी गति से गाड़ी चलाएं और अपने सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
पानी इकट्ठा होने से बचाएं
नियमित रूप से उन कंटेनरों को खाली करें और साफ करें जिनमें पानी इकट्ठा होता है, जैसे कि फूलों के गमले, टायर और पक्षियों के नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तन। वरना मच्छर पनपने का डर रहता है और इससे मच्छर जनित बीमारियोंडेंगू बुखार और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैला सकते हैं। मच्छर को खुद को काटने से बचाने के लिए मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
रेनकोट या छाता लेकर ही निकले
बारिश का मौसम में किसी काम से निकलना ही पड जाए तो घर से बिना रेनकोट या छाते के न निकलें। वरना भीगने से बुखार या ठंड जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
कैश लेकर निकले
बारिश में एक्स्ट्रा कैश लेकर निकले अब डिजिटल पेमेंट्स की वजह से लोगों ने कैश लेकर चलना बंद कर दिया है लेकिन, बारिश (Rain) में अक्सर ही नेटवर्क की दिक्कत आती है इसलिए दिक्कत से बचने के लिए कैश लेकर ही बाहर जाएं।
पावरबैंक या चार्जर रखे साथ
कभी बारिश ज्यादा होने की वजह से व्यक्ति को घंटों एक ही जगह पर फंसा रहना पड़ जाता है। इसलिए फोन बंद ना हो जाए इसके लिए पावरबैंक या फिर चार्जर को साथ लेकर निकलें।
टॉर्च का इंतजाम रखें
भारी बारिश के वजह से घंटों पॉवर कट की समस्या हो सकती हैं। दिन में तो काम चल जाता है। रात को परेशानियों से बचने के लिए टॉर्च का इंतजाम करके रखें। अगर रात के समय बाहर जाना भी पडे तो टॉर्च लेकर ही जाएं, अंधेरे में न निकलें।



Click it and Unblock the Notifications











