Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Year 2023: नए साल का स्वागत करने के लिए होम पार्टी आइडिया

साल 2022 को अलविदा कहने और 2023 का स्वागत करने के लिए लोग जमकर तैयारी कर रहे हैं। सालों से लोग न्यू ईयर की शाम अपने दोस्तों के साथ किसी क्लब या हिल स्टेशन में मौज-मस्ती के साथ मनाते आ रहे हैं। लेकिन कई लोग इस बार शोर-शराबे से दूर घर में रहकर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करना चाहते हैं। ऐसे में आप घर में रहकर कई तरह से अपनी शाम को मौज-मस्ती के साथ बीता सकते हैं। 31 दिसंबर की रात अपने परिवार और दोस्तों को अपने घर बुलाकर आप इन तरीकों से नए साल का स्वागत कर सकते हैं।
घर पर रहकर इस तरह करें नए साल का स्वागत
1. गेम नाइट करें होस्ट
अपने दोस्तों और फैमिली के साथ आप एक गेम नाइट की योजन बनाएं। सभी को अपने घर बुलाएं और मजेदार गेम्स खेले। एक के बाद एक मजेदार गेम खेलने का प्लेन बनाएं। साथ ही आप अपने पसंदीदा रेस्तरां से अपने और दोस्तों के पसंद का खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं।
2. फूड्स और ड्रिंक पार्टी
अगर आपको नए साल पर कुछ ज्यादा करने का मन नहीं है, तो आप अपने घर में एक छोटी सी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। इस पार्टी में फूड्स, ड्रिंक्स और बहुत सारी बातें शामिल कर सकते हैं। इस पार्टी में आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर को कुछ न कुछ यूनिक फूड्स बनाकर लाने के लिए भी कह सकते हैं। इससे आपको घर के बने हेल्दी फूड्स के साथ कई वैराएटी के फूड्स खाने का मौका भी मिलेगा।
3. बारबेक्यू पार्टी
सर्द हवाओं के बीच नए साल का स्वागत करने की बात ही अलग होती है। आप अपने दोस्तों के साथ बारबेक्यू पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। आप इसे अपने घर की छत या आंगन में खुली जगह पर प्लेन कर सकते हैं। चिकन, फिश, चाप, पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज जैसी हेल्दी और टेस्टी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर में रहकर इससे ज्यादा मजेदार रात क्या ही हो सकती है आपके लिए।
4. मूवी नाइट
अपने पर्टनर या दोस्तों या फैमिली के साथ आप मूवी नाइट का भी प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। इस रात के लिए आप अपनी और अपने साथी के पसंद की फिल्मों को चुनें। आप फिल्म देखने के साथ कुछ स्नैक्स भी ऑडर कर लें। इससे फिल्म देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।
5. ट्रेजर हंट
अपने दोस्तों या फैमिली के साथ आप ट्रेजर हंट गेम का आयोजन कर सकते हैं। आप उनके लिए घर के किसी कोने में गिफ्ट छुपाकर रख दें। और जगह-जगह उस गिफ्ट तक पहुंचने का एक क्लू भी रख दें। और फिर उन्हें ये गिफ्ट ढूंढने को कहें।



Click it and Unblock the Notifications











