Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Pakistan Election 2024: पाकिस्तान की 6 खूबसूरत नेता, कोई प्रधानमंत्री की बेटी तो कोई रह चुकी हैं विदेश मंत्री
8 फरवरी को पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के लिए आम चुनाव होने हैं। इन चुनाव में पहली बार किसी हिन्दू महिला का चुनावी मैदान में उतरना भी कौतुहल का विषय है। हम बात कर रहे हैं डॉ. सवीरा प्रकाश की, जिन्होंने बुनेर जिले में पीके-25 की सामान्य सीट के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र जमा किया है। हिंदू समुदाय की सदस्य सवीरा के पिता भी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सदस्य रहे हैं।
अगर बात करें पाकिस्तान में महिलाओं की भागीदारी की तो वर्तमान में पाकिस्तान की कई ऊंचे पदों पर महिलाएं आसीन हैं।
आज हम आपको पाकिस्तान की 6 चर्चित और खूबसूरत महिला नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इन महिला नेताओं ने पुरुष प्रधान पाकिस्तानी राजनीति में मजबूती से अपनी पहचान बनाई है।

हिना रब्बानी खार
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है
हिना रब्बानी खार 10 साल से नेशनल असेंबली की सदस्य हैं। उन्हें पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत राजनेताओं में से एक माना जाता है। हिना पाकिस्तान की सबसे लाजवाब पर्सनालिटी वाली राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पहनावे और भाषण दोनों के मामले में हमेशा इस्लामी मूल्यों का ध्यान रखा। वे 2011 से 2013 के बीच पाकिस्तान की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं।

मरियम नवाज
मरियम नवाज पाकिस्तान की सबसे मशहूर राजनेताओं में से एक हैं। वह राजनीति से ज्यादा अपने ड्रेसिंग लुक्स के लिए मशहूर हैं। उसके पास एक बेहतरीन फैशन सेंस और स्टाइल है। रियम नवाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। वह सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की सह अध्यक्ष भी हैं। इमरान खान की सरकार के समय उनके खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था। मरियम नवाज हर बार अपनी स्टाइल और फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचती हैं। उनके सबसे मशहूर शू कलेक्शन में Gucci, Manalo Blahnik और Dior शामिल हैं। गरीब देश में अमीर शौक के लिए उनकी आलोचना होती रहती है।

आयला मलिक
पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत राजनेताओं की लिस्ट में आयला मलिक का नाम भी शुमार है. इमरान खान की कैम्पेन मैनेजर रह चुकीं आयला के चाचा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके सरदार फारूक अहमद खान लेघारी हैं। आयला की बहन सुमैरा मलिक भी राजनीति से जुड़ी रही हैं और केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं।

हिना परवेज बट्ट
महिला के लिए रिजर्व सीट से हिना परवेज बट्ट भी पाकिस्तान के विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं। लोगों से अपने यूनिक अंदाज में संवाद करने की वजह से भी ये चर्चा में रहती हैं। हिना लाहौर यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। हर अंदाज में ये बेहद खूबसूरत लगती हैं।

शाजिया मैरी
टैलेंटेड और तेज-तर्रार नेताओं में शाजिया मैरी का नाम भी शुमार है। शाजिया मैरी एक सिंधी बलुच पाकिस्तानी पोलिटिशिन हैं। सिंध विधानसभा क्षेत्र से पहली बार साल 2002 में ये विधायक बनी थीं।

अलिजेह इकबाल हैदर
पाकिस्तान की पूर्व सांसद रह चुकी अलिजेह इकबाल हैदर वहां की चर्चित महिला नेताओं में से एक हैं। साल 2013 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अलिजेह ने पब्लिक इंटरनेशनल लॉ और ह्यूमन राइट्स लॉ की पढ़ाई की हैं। अलिजेह के पिता इकबाल हैदर भी लॉमेकर रह चुके हैं। इसके अलावा अलिजेह बिलावल भुट्टो जरदारी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











