Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मनसा देवी मंदिर भगदड़ में 6 लोगों की मौत, जानें भीड़ में जान बचाने के 7 जरूरी तरीके
Haridwar Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज सुबह अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए हैं। भगदड़ की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है और वो सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस हादसे ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल लाखों श्रद्धालु आस्था से जुड़ी जगहों पर पहुंचते हैं, लेकिन कई बार अव्यवस्था या अचानक मची अफरा-तफरी बड़े हादसों का कारण बन जाती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अगर आप कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं, तो खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाएं। यह जानकारी न केवल आपकी जान बचा सकती है, बल्कि दूसरों की मदद भी कर सकती है।

मनसा देवी मंदिर में क्यों हुई भगदड़?
आज सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हालांकि अभी तक हादसे कैसे हुआ इस बारे में साफ तौर पर पता नहीं चला है मगर बताया जा रहा है कि मंदिर की सीढ़ियों पर करंट आ रहा था जिस वजह से ये हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
भगदड़ के दौरान जान बचाने के लिए क्या करें?
भीड़ की दिशा के साथ चलें, उसके खिलाफ नहीं
अगर अचानक भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो जाए, तो उसके साथ बहना ही बेहतर होता है। उसके विपरीत जाने की कोशिश करना गिरने या दबने का कारण बन सकता है।
दीवार या बैरिकेड से दूरी बनाए रखें
भीड़ में फंसने पर दीवार या स्थायी ढांचे से सटने से बचें, वरना दबाव में दम घुट सकता है।
हाथों से चेहरा और छाती को बचाएं
अपने हाथों को "बॉक्सिंग पोजिशन" में रखें ताकि सांस लेने में दिक्कत न हो और आप गिरने से बचें।
गिरने की स्थिति में जल्दी उठें
अगर आप गिर जाएं तो खुद को गोल आकार में समेटें, सिर और पेट को बचाएं, और जितनी जल्दी हो सके उठने की कोशिश करें।
पैनिक न करें
घबराने से स्थिति और बिगड़ सकती है। गहरी सांस लें और शांत रहने की कोशिश करें।
बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षा दें
उनके साथ हों तो उन्हें शरीर के सामने रखें और हाथ मजबूती से पकड़ें।
निकास मार्ग पहले से पहचानें
किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले आपातकालीन निकासी का रास्ता जान लेना बुद्धिमानी है।
खुद को स्थिर बनाए रखें
अपने पैरों को थोड़ा फैला कर रखें ताकि संतुलन बना रहे।
लिफ्ट या संकरे रास्तों से बचें
ये भगदड़ में जाम हो सकते हैं। सीढ़ियां या खुले रास्तों का चयन करें।
सतर्क रहें, फोन न देखें
भीड़ में मोबाइल देखना या फोटो खींचना ध्यान भटका सकता है, जिससे हादसे की संभावना बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications











