Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Gandhi Jayanti Wishes in Hindi: गांधी जयंती के मौके पर शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Gandhi Jayanti Wishes: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा भारत देश कृतज्ञ है। महात्मा गांधी की वजह से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन को एक नई दिशा प्राप्त हुई और वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार 1947 में भारत आज़ाद हुआ। बापू ने अपना पूरा जीवन देश की आज़ादी के लिए न्योछावर कर दिया था।
उन्होंने दांडी मार्च, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन, स्वदेशी आन्दोलनों जैसे स्वतंत्रता संग्रामों की नींव रखीं और इनका नेतृत्व किया। 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में गांधीजी का जन्म हुआ, और भारत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का पर्व मनाया जाता है। पेश हैं गांधी जयंती पर भेजे जा सकने वाले कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -

1.
खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है,
सच्चा मेरा कर्म है, और हिंदुस्तान मेरी जान है।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
2.
सत्य का तेल अहिंसा की बाती,
अमर ज्योति जलती रहे,
तेरे पदचिन्हों पर बापू,
दुनिया सारी चलती रहे।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
सीधा-साधा वेश था,
न कोई अभिमान,
खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.
ऐनक, धोती और लाठी, है जिसकी पहचान,
वह है हमारे बापू, महात्मा गांधी महान।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
5.
बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई,
दागी ना तोप न कोई बंदूक चलाई, दु
श्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामत दिखाई।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

6.
दे दी हमे आज़ादी
बिना खडग बिना ढाल
साबरमती के संत
तूने कर दिया कमाल।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की शुभकामना!
7.
भारत के गौरव, भारत की शान
गांधी जी थे व्यक्ति महान
दुश्मन भी जिसका करते थे मान
भारत का जन जन जिसका करता है सम्मान
ऐसे महात्मा गांधी के चरणों में मेरा शत शत प्रणाम।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
8.
रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

9.
सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा
दो हैं जिनके हथियार
उन हथियारों से ही तो
कर दिया हिंदुस्तान आजाद
ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
10.
सच्चाई का शस्त्र लेकर,
और अहिंसा का अस्त्र लेकर,
तूने देश अपना बचाया ,
गोरों को था दूर भगाया,
दुश्मन से प्यार किया,
मानव पर उपकार किया,
गाँधी करते तुझे नमन,
तुझे चढ़ाते प्रेम-सुमन!
हैप्पी गाँधी जयंती!

11.
महानायक वो आजादी का
अटल अहिंसावादी था,
गोरों को भारत से मार भगाया
जिसके तन पर वस्त्र खादी था।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
12.
देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,
पहन के काठ की चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,
वो महात्मा गांधी कहलाया था।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











