Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Birthday MS Dhoni: जब इन मौकों पर धोनी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
Happy Birthday MS Dhoni: लोग कहते हैं कि नाम और शोहरत आ जाने पर लोगों का अंदाजे बयां ही बदल जाता है। कुछ तो रिश्ते-नाते और अपनों को ही भूल जाते हैं।
मगर हमारे एम एस धोनी, इन सब से परे हैं। भगवान ही जानते हैं वो किस मिट्टी के बने हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धोनी के चाहने वाले उन्हें देवता की तरह पूजते हैं।

और ऐसा हो भी क्यों न। धोनी के प्रशंसकों की फेहरिस्त में बच्चे, बड़े, बूढ़े हर उम्र के लोग शामिल हैं। फैंस अपने माही पर जान छिड़कते हैं तो वहीं धोनी भी उनका प्यार पाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
आइये महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे के मौके पर उनके कुछ ख़ास पलों को याद करते हैं जब उन्होंने हर भारतीय के दिल अपने प्यार से भर दिया।
जब बेटी को सिखाई भोजपुरी
सोशल मीडिया पर धोनी ही नहीं, उनकी बेटी भी काफी लोकप्रिय हैं। धोनी की वह वीडियो फंस ने खूब पसंद की जब वो जीवा के साथ अलग अलग भाषा में बात कर रहे थे। बाप और बेटी का ये क्यूट पोस्ट सबको बहुत पसंद आया।
धोनी ने सिक्योरिटी गॉर्ड को किया ड्राप
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जब महेंद्र सिंह धोनी अपनी बाइक पर बिठाकर सिक्योरिटी गॉर्ड को ड्यूटी पर ड्राप किया। फैंस धोनी के इस अंदाज को देखकर और भी ज्यादा इंप्रेस हो गए।
फ्लाइट में एयरहोस्टेस ने धोनी को गिफ्ट किये चॉकलेट्स
धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। इसमें एम एस धोनी फ्लाइट में यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं और इसमें मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट के लिए ये फैन मूमेंट था। एयर होस्टेस पूर्व भारतीय कप्तान को ढेर सारी चॉकलेट देती हुई दिखाई देती हैं। मगर धोनी सिर्फ एक ही चॉकलेट का पैक उठाते हैं और अपनी इस फैन का मुस्कुरा कर धन्यवाद करते हैं।
जब फैन को बुलाकर दिया स्पेशल ऑटोग्राफ
एक फैन यही चाहता है कि बस उसे धोनी को नजदीक से देखने का मौका मिल जाये और उनके साथ एक तस्वीर मिल जाये। ऐसा ही एक फैन धोनी से मिलने पहुंचा था। ख़ास बात ये है कि उस फैन ने धोनी की इतनी बेहतरीन पेंटिंग बनाई थी कि खुद माही ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। तस्वीर पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया और फिर फोटो भी क्लिक करवाई।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











