Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिल्ली में आज है या नहीं गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी? यहां जानें सही तारीख
Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas Holiday Date In Delhi: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है। 9वें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 24 नवंबर के दिन पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या दिल्ली में इस दिन सरकारी छुट्टी होती है? खासकर स्कूल, कॉलेज में अवकाश को लेकर लोग सही जानकारी जानना चाहते हैं।
ये कंफ्यूजन इसलिए ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी 25 नवंबर को कर दी गई है। अब चलिए जान लेते हैं कि दिल्ली वालों को शहीदी दिवस की छुट्टी कब मिलेगी।

दिल्ली में कब है छुट्टी
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी को लेकर बड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, इस बार 24 नवंबर और 25 नवंबर दो दिन की छुट्टी पड़ रही है। दिल्ली में शहादत दिवस की छुट्टी 24 नवंबर दिन सोमवार को है। इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे जिसका मैसेज स्कूलों से आ चुका है।
क्या दफ्तर भी रहेंगे बंद?
दिल्ली सरकार के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस को अवलोकन दिवस (Restricted Holiday) के रूप में शामिल किया जाता है, यानी यह अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश नहीं होता। इसका अर्थ है कि दिल्ली में इस दिन अधिकांश सरकारी दफ्तर और निजी संस्थान खुले रहते हैं, जबकि कर्मचारी अपनी इच्छा से RH ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में कब है छुट्टी?
बता दें कि हर साल 24 नवंबर को ही गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस मनाया जाता है। मगर इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिन की छुट्टी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है कि इस बार 24 नवंबर को नहीं बल्कि 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस की छुट्टी 25 नवंबर दिन मंगलवार को है।
कैसे मनाया जाता है शहीदी दिवस
शहीद-ए-आजम कहलाए जाने वाले गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसलिए यह दिन दिल्ली सहित पूरे देश में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कई गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और सेवा आयोजित की जाती है, लेकिन सामान्य कामकाज सामान्य दिनों की तरह चलता रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











