Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Top News Google Search In 2023: साल 2023 में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये 10 खबरें, जानें पूरी लिस्ट
Top News Google Search In 2023:गूगल ने 2023 ट्रेंडिंग सर्च की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें बताया है कि 2023 में लोगों ने गूगल में क्या-क्या ढूंढा। सेलिब्रेटिज से लेकर रेसिपीज तक की लिस्ट हम आपको पहले ही बता चुके हैं। इसके न्यूज सेक्शन में इस बार टॉप पर इजराइल और गाजा में युद्ध है। इस लिस्ट में तुर्की भूकंप से लेकर चंद्रयान-3 तक कई न्यूज टॉपिक शामिल हैं। यहां हम आपको विश्व में सर्च की गई टॉप 10 News के बारे में बता रहे हैं।

चंद्रयान-3 और कर्नाटक इलेक्शन जैसे ये टॉपिक रहें टॉप पर
इस साल भारत में गूगल सर्च पर लोगों द्वारा सबसे अधिक सर्च किए गए टॉपिक्स को शेयर किया, जिसमें चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचारों में सुर्खियां बटोरीं, साथ ही अंतरिक्ष से बाहर की आसमान छूती यात्रा ने स्थानीय और दुनिया भर में सर्चिंग को बढ़ावा दिया।" लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता के बारे में सर्च के साथ लोकल डेवलपमेंट्स के बारे में भी जानकारी हासिल की, जबकि इजरायल न्यूज और तुर्की भूकंप के बारे में सवालों के साथ ग्लोबल घटनाओं को सुलझाने की कोशिश की।

मैथ्यू पेरी और सतीश कौशिक भी रहे सर्च में
भारत में लोगों ने मैथ्यू पेरी ('फ्रेंड्स' के आइकोनिक चैंडलर बिंग के रूप में जाने जाते हैं), उनके निधन के बाद उनके फैंस ने उन्हें कई दफा गूगल में सर्च किया। मणिपुर न्यूज और ओडिशा ट्रेन एसिडेंट को भी सर्च किया। वहीं गूगल में जहां एक्टर सतीश कौशिक निधन के बाद लोगों न उनके मुत्यु से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए कई बार गूगल सर्च किया। जिसमें मुख्य की वर्ड थे सतीश कौशिक की मुत्यु कैसे हुई, सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा, सतीश कौशिक की मुत्यु की वजह।
अतीक अहमद का मामला भी छाया रहा
इसके अलावा गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद इस साल काफी चर्चा में रहें। अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की पुलिस कस्टडी में अनजान लोगों ने हत्या कर दी। जिसके बाद यह मामला काफी सनसनीखेज बन गया था। भारत के अलावा यह मामला विदेशी मीडिया में भी खूब छाया रहा।
इजरायल और मणिपुर से जुड़े समाचार भी रहें ट्रेंड में
इस साल इजरायल और हमास के बीच शुरु हुआ युद्ध भी काफी ट्रेंड में रहा। लोगों ने गाज़ा पट्टी और उसके आसपास चल रहे सशस्त्र संघर्ष और साथ ही पश्चिमी तट और इस्राएल-लिब्नान सीमा पर भी हो रही संघर्ष से जुड़ी जानकारियां हासिल की। इसके अलावा गूगल न्यूज में मणिपुर में मैतेई (घाटी बहुल समुदाय) और कुकी जनजाति (पहाड़ी बहुल समुदाय) के बीच हुई हिंसा भी सुर्खियों में छाई रही।
गूगल पर किए गए टॉप-10 सर्च
1) चंद्रयान-3
2) कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट
3) इजरायल खबरें
4) सतीश कौशिक
5) बजट 2023
6)तुर्की भूकंप
7) अतीक अहमद
8) मैथ्यू पेरी
9) मणिपुर समाचार
10)ओडिशा ट्रेन हादसा



Click it and Unblock the Notifications











