Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Good Friday Bank Holiday : 18 अप्रैल को बैंक खुले हैं या बंद, जानें कहां-कहां रहेंगी छुट्टी?
Is the bank closed on 18th April 2025 : अगर आप अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए जिन लोगों को बैंक शाखा में जाकर काम करना है, वे 17 अप्रैल यानी गुरुवार को ही अपने काम पूरे कर लें।
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे ईसा मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं और कई सरकारी एवं निजी संस्थान बंद रहते हैं। भारत में भी इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंक अवकाश रहता है।

कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?
18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण राजस्थान, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि जिन राज्यों में गुड फ्राइडे को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, वहां बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा। किसी भ्रम से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा से बैंक हॉलिडे की पुष्टि कर लें।
अप्रैल 2025 के अन्य बैंक हॉलिडे
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 में कुल 15 दिन बैंक अवकाश हैं, जिसमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार भी शामिल हैं। जानें इस महीने के
प्रमुख बैंक हॉलिडे:
- 20 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 21 अप्रैल (सोमवार): गरिया पूजा (मिजोरम, विशेष रूप से अगरतला में बैंक बंद)
- 26 अप्रैल (शनिवार): चौथा शनिवार
- 27 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 29 अप्रैल (मंगलवार): भगवान परशुराम जयंती (हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद)
- 30 अप्रैल (बुधवार): बसवा जयंती और अक्षय तृतीया (बेंगलुरु में बैंक बंद)
बैंक हॉलिडे पर कैसे निपटाएं जरूरी काम?
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं की मदद से आजकल ग्राहक कई काम बिना बैंक शाखा जाए ही निपटा सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी चालू रहती हैं। हालांकि डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट जैसे कुछ कार्य अब भी शाखा में जाकर ही संभव हैं।
इसलिए यदि आप कोई जरूरी बैंकिंग काम करने की सोच रहे हैं तो पहले RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे की सूची जरूर देख लें और उसी अनुसार अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।



Click it and Unblock the Notifications











