Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बजट के दिन Gold-Silver की कीमतों में भारी गिरावट, गहने खरीदने का सुनहरा मौका? चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today 1 Feb 2026: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौंवा बजट पेश करने जा रही हैं। उनके द्वारा 2026 में बजट पेश किए जाने से ठीक पहले सर्राफा बाजार में जबरदस्त कोहराम देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने वाला सोना आज अपने शिखर से ₹31,000 से अधिक टूट चुका है। वहीं, चांदी की कीमतों में तो ऐसी गिरावट आई है कि इसने निवेशकों और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है। ऐसे में अगर आपके घर में शादी है तो ये अच्छा मौका है दुल्हन के लिए गहने खरीदने के लिए। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो आगे आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों के घटने के आसार हैं।
जिन लोगों के घर में शादी है या जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए बाजार की इस हलचल को समझना बेहद जरूरी है। आइए आज सोने-चांदी के दामों में कितनी गिरावट दर्ज की गई है और आपके शहर में क्या रेट चल रहे हैं।

सर्राफा बाजार में 'ब्लैक संडे'
बजट 2026 के कारण आज रविवार होने के बावजूद MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर विशेष ट्रेडिंग सत्र चल रहा है। बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में लोअर सर्किट जैसी स्थिति बन गई। सोने व चांदी के दाम अचानक से अर्श से फर्श पर आ गए हैं। जो सोना कुछ दिन पहले ₹1,83,000 के पार चला गया था, वह आज गिरकर ₹1,43,000 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि सोना औंधें मुंह गिरा है। वही हाल चांदी का भी है जो कई दिनों से उछाल मार रही थी। चांदी में गिरावट और भी भयानक है। ₹4 लाख प्रति किलो के करीब पहुंचने वाली चांदी आज ₹2.65 लाख से ₹2.74 लाख प्रति किलो के दायरे में आ गई है।
जानें आपके शहर में क्या हैं दाम?
| शहर | 24 कैरेट (शुद्ध सोना) | 22 कैरेट (जेवर सोना) | 18 कैरेट (डायमंड ज्वेलरी हेतु) |
| दिल्ली | ₹1,60,730 | ₹1,47,350 | ₹1,20,590 |
| मुंबई | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
| कोलकाता | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
| चेन्नई | ₹1,62,550 | ₹1,49,000 | ₹1,28,000 |
| पटना | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,490 |
| लखनऊ / कानपुर | ₹1,60,730 | ₹1,47,350 | ₹1,20,590 |
| मेरठ / अयोध्या | ₹1,60,730 | ₹1,47,350 | ₹1,20,590 |
| नोएडा / गाजियाबाद | ₹1,60,730 | ₹1,47,350 | ₹1,20,590 |
| जयपुर / गुरुग्राम | ₹1,60,730 | ₹1,47,350 | ₹1,20,590 |
| चंडीगढ़ / लुधियाना | ₹1,60,730 | ₹1,47,350 | ₹1,20,590 |
| अहमदाबाद / सूरत | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,490 |
| इंदौर / वडोदरा | ₹1,60,630 | ₹1,47,250 | ₹1,20,490 |
| बैंगलोर / पुणे | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
| हैदराबाद / केरल | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
| नागपुर / नासिक | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
| रायपुर / भुवनेश्वर | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
| गुवाहाटी | ₹1,60,580 | ₹1,47,200 | ₹1,20,440 |
क्यों आई सोने-चांदी में यह 'महागिरावट'?
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बड़ी गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण हैं जो नीचे दिए गए हैं।
बजट की उम्मीदें:
बाजार को उम्मीद है कि वित्त मंत्री आज बजट में आयात शुल्क (Custom Duty) में बड़ी कटौती कर सकती हैं। इस आशंका में ट्रेडर्स भारी बिकवाली कर रहे हैं।
प्रॉफिट बुकिंग:
ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
डॉलर की मजबूती:
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने (Spot Gold) की कीमतों में सुधार (Correction) देखा जा रहा है।
अभी खरीदें या और इंतजार करें?
अगर आपके घर में शादी है, तो कीमतों में आई यह 15-20% की गिरावट एक बड़ा मौका है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजट भाषण के दौरान यदि इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती का एलान होता है, तो भाव ₹5,000 से ₹10,000 और गिर सकते हैं। वहीं, यदि ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो कीमतें फिर से भाग सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











