Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Travel Tips: फ्लाइट में सफर के दौरान भूलकर भी न पहने T-Shirt या Skirt, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताई इसकी वजह
Flight attendant reveals What Not To Wear On Planes : हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो फ्लाइट ट्रेवल करते हैं, तो कम्फर्टेबल या फैशनेबल पहनते हैं। लेकिन आपको बता दें कि फ्लाइट में सफर करते वक्त आपको कपड़ों का सोच-समझकर चुनाव करना चाहिए। क्योंकि कई बार आप कपड़ों के वजह से खतरे में पड़ सकते हैं। ऐसा कहना है अमेरिकन एयरलाइंस केबिन क्रू में फ्लाइट अटेंडेंट एंड्रिया फिशबैक का।
लैडबाइबिल में दिए एक इंटरव्यू में एंड्रिया ने कहा था कि आपको कभी भी टी-शर्ट पहन कर फ्लाइट में सफर नहीं करना चाहिए। अगर उड़ान के दौरान स्थिति बिगड़ती है तो यह आपके लिए समस्या की वजह बन सकता है। आइए जानते हैं कि फ्लाइट में ट्रेवल करते वक्त क्या नहीं पहनना चाहिए और क्यों?

इसलिए नहीं पहननी चाहिए प्लेन में टी-शर्ट
दरअसल, उड़ान के दौरान आपात स्थिति बनने पर इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है। एंड्रिया कहती हैं कि इमरजेंसी स्लाइड्स में कोई मजा नहीं आता है बल्कि इससे काफी दर्द होता है। स्लाइड के अंतिम छोर पर पहुंचने के बाद लैंडिंग स्मूद नहीं होती है। ऐसे में आपकी स्किन का जितना ज्यादा हिस्सा ढका होना जरूरी होता है। यह जितना ढका हुआ होगा, उतनी ज्यादा आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी। इसीलिए हवाई यात्रा करने के दौरान यात्रियों को पूरी बांह के कपड़े और फुल पैंट ही पहननी चाहिए। क्योंकि कभी इमरजेंसी के बीच इवैक्युएशन के दौरान ऐसे कपड़े पहनने से यात्रियों को परेशानी नहीं होती है।
इस तरह के कपड़े पहनने से भी करें परहेज
इसके अलावा हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को ऐसे कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए, जो आग के प्रति संवेदनशील होते हैं। यानी ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो तुरंत आग पकड़ लेते हैं। क्योंकि, अगर किसी कारणवश विमान में आग लग जाती है तो उन यात्रियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। जिन्होंने इस तरह के कपड़े पहने होते हैं। एंड्रिया के अनुसार अपनी स्किन को ज्यादा से ज्यादा ढककर रखने का आइडिया कुछ लोगों को मजाकिया लग सकता है लेकिन अनहोनी की स्थिति में यह आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
भूलकर भी न पहने शॉर्ट्स
टिकटॉक पर एक फ्लाइट अटेंडेंट टॉमी साइमैटो नाम के क्रू मेंबर ने बताया था कि फ्लाइट में ट्रेवल करते वक्त शॉर्ट्स नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि आप नहीं जानते हो कि फ्लाइट की सीट साफ है या गंदी। फ्लाइट के अंदर कई तरह के यात्री सफर करते हैं, ऐसे में एक-दूसरे के जर्म्स रह जाते है। यही एक वजह है कि आपको सफर के दौरान पूरी पैंट पहनना चाहिए। इस तरह आप कई तरह की बैक्टीरिया और रोगाणुओं से बच सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











