Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
FACT CHECK: फोन की लोकेशन बंद कर दें, वरना ड्रोन आपको ढूंढ लेगा.. इस वायरल मैसेज में कितनी सच्चाई है?

ऐसे ही एक वायरल संदेश में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने मोबाइल फोन की लोकेशन सर्विस तुरंत बंद कर दें, ताकि वे ड्रोन हमलों से सुरक्षित रह सकें।
वायरल मैसेज में क्या था लिखा?
इस फर्जी मैसेज में दावा किया गया है कि मोबाइल की लोकेशन सर्विस के जरिए अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सकती है और इन पर ड्रोन हमले किए जा सकते हैं। इस संदेश में यह भी कहा गया है कि यह जानकारी फैकल्टी की ओर से आधिकारिक ईमेल के जरिए दी गई है। हालांकि यह दावा पूरी तरह फर्जी है और सरकार ने इसका खंडन किया है।
A viral image is claiming that an advisory has been issued, advising people to turn off location services on their phones immediately.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 9, 2025
- This claim is FAKE
- No such advisory has been issued by the GoI pic.twitter.com/8GmYpKXTkJ
PIB ने किया खंडन
इस अफवाह के जवाब में PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्पष्ट किया कि भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। PIB ने एक ट्वीट में लिखा, "एक वायरल तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को अपने फोन पर लोकेशन सर्विस तुरंत बंद करने की सलाह दी गई है। यह दावा फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।"
इस पोस्ट के साथ PIB ने उस वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिससे यह साबित हो सके कि यह अफवाहें कैसे फैलाई जा रही हैं। इसके अलावा, सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी सूचना पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।
इस तरह की अफवाहें न केवल डर का माहौल बनाती हैं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था में भी अव्यवस्था पैदा कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध मैसेज को बिना जांचे साझा न करें।



Click it and Unblock the Notifications











