Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक
Eid Mubarak 2026 Wishes For Husband/Wife: ईद-उल-फितर 2026 (Eid-ul-Fitr 2026) इबादत के महीने रमजान की विदाई और शव्वाल के चांद की आमद के साथ ही खुशियों का त्योहार ईद दस्तक दे चुका है। उम्मीद है सऊदी अरब में आज चांद के दीदार होंगे और इसके साथ ही जश्न शुरू हो जाएगा। वहीं भारत में 20 मार्च को चांद रात और 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। यह त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने का है, लेकिन एक शादीशुदा इंसान के लिए उसकी दुनिया उसके जीवनसाथी (Husband/Wife) के इर्द-गिर्द सिमटी होती है। कहते हैं कि एक हमसफर के लिए उसका 'असली चांद' उसका पार्टनर ही होता है।
घर की रौनक, रिश्तों की मिठास और जिंदगी की हर मुश्किल में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अपने पति या पत्नी को इस ईद पर सिर्फ 'ईद मुबारक' कहना काफी नहीं है। उनके लिए कुछ ऐसे अल्फाज होने चाहिए जो सीधे दिल में उतर जाएं। चाहे आप साथ हों या किसी वजह से इस ईद एक-दूसरे से दूर, हम आपके लिए लेकर आए हैं रूहानी, रूमानी और दिल जीत लेने वाले ईद मुबारक कोट्स, शायरी और स्टेटस, जो आपके रिश्ते में सेवइयों से भी ज्यादा मिठास घोल देंगे।

पति के लिए रोमांटिक ईद संदेश (Eid Wishes for Husband)
"मेरे हमसफर, खुदा करे कि हमारी हर ईद
इसी तरह प्यार और सुकून के साथ गुजरे।
ईद मुबारक मेरे सरताज!"
"खुदा ने मुझे तुम्हारे रूप में सबसे कीमती 'ईदी' दी है,
मुझे और कुछ नहीं चाहिए। लव यू!"
"सजदे में गिरकर खुदा से सिर्फ तुम्हें मांगा है,
तुम्हारी सलामती ही मेरी असली ईद है।"
"मेरे प्यारे शौहर, आप ही मेरी दुनिया की रौनक हो।
आपको ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद!"
"दुआ है कि इस ईद पर अल्लाह आपकी झोली खुशियों से भर दे
और हमारा साथ ता-उम्र बना रहे।"
"हर साल चांद आता है, पर मेरे लिए तो मेरा चांद
आप ही हो। ईद मुबारक जान!"
"आपकी मुस्कुराहट ही मेरी ईद की ईदी है।
हमेशा मुस्कुराते रहिए।"
"जिंदगी के हर मोड़ पर आपका साथ मिलना ही
मेरी खुशनसीबी है। हैप्पी ईद!"
"मेरे घर के चिराग और मेरे दिल के सुल्तान को
ईद की घणी-घणी मोकळी बधाई।"
"अल्लाह हमारी जोड़ी को हमेशा सलामत रखे
और नजर-ए-बद से बचाए। ईद मुबारक!"
पत्नी के लिए खूबसूरत ईद कोट्स (Eid Wishes for Wife)
"तेरी मुस्कुराहट से ही मेरी हर ईद मुकम्मल होती है,
तू साथ है तो मेरी दुनिया जन्नत है। ईद मुबारक बेगम!"
"घर की लक्ष्मी और मेरे दिल की रानी
को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
"खुदा करे कि तुम्हारी आंखों में कभी आंसू न आए,
तुम्हारी हर ईद खुशियों से महक जाए।"
"तुम मिली तो मुकम्मल हुई मेरी ईद,
वरना ये त्योहार भी महज एक तारीख थी।
लव यू वाइफ!"
"मेरी प्यारी पत्नी, तुम मेरे घर की रौनक
और मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ईदी हो।"
"हाथों में रची तुम्हारी मेहंदी और चेहरे का ये नूर,
खुदा तुम्हें रखे गमों से कोसों दूर।"
"तुम जैसा जीवनसाथी पाकर मैं खुद को
खुशनसीब मानता हूं। हैप्पी ईद माय लव!"
"सेवइयों की मिठास फीकी है तुम्हारी
मुस्कान के आगे। ईद मुबारक मेरी जान!"
"खुदा हमारी मोहब्बत की मिसाल दुनिया को दे,
हर साल हम ऐसे ही ईद मनाएं।"
"मेरे बच्चों की मां और मेरी सबसे
अच्छी दोस्त को ईद मुबारक!"
शायराना अंदाज में ईद की मुबारकबाद (Spouse Eid Shayari)
"देखा है जब से तुमको, हर दिन मेरी ईद है,
तुम मिल जाओ मुझे बस,
यही मेरी सबसे बड़ी 'ईदी' है।"
"तेरी दीद जिस को नसीब है,
वो नसीब काबिल-ए-दीद है,
तुझे देखना मेरी ईद है, तुझे चूमना मेरी ईद है।"
"मुद्दतों बाद आज ये मसर्रत नसीब हुई है,
गले मिल लो कि आज ईद करीब आई है।"
"तमाम अहबाब को ईद मुबारक हो,
पर मेरे लिए तो मेरा चांद सिर्फ तुम हो।"
"हवा में महक है, फिजाओं में नूर है,
मेरा हमसफर आज मेरे दिल के बहुत करीब है।"
"ये ईद तुम्हारे साथ, हर खुशी तुम्हारे हाथ,
खुदा सलामत रखे हमारा जन्मों-जन्मों का साथ।"
"चांद की चांदनी और तुम्हारा ये साथ,
खुदा करे कभी खत्म न हो ये हसीन रात।"
"तुमसे शुरू और तुम पर ही खत्म,
मेरी हर दुआ में है सिर्फ तुम्हारा दम।"
"मोहब्बत की मिठास और ईद का ये पैगाम,
मुबारक हो तुम्हें ये हसीन शाम।"
"आगाज-ए-ईद मुबारक, पैगाम-ए-ईद मुबारक,
तुम को हमारी तरफ से रूहानी ईद मुबारक।"
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टेटस (Short & Sweet Status)
"तुम साथ हो तो हर दिन ईद है। #EidMubarakSpouse"
"ईदी में सिर्फ तुम्हारा साथ चाहिए, और कुछ नहीं।"
"मोहब्बत वाली ईद मुबारक हो मेरे हमदम।"
"मेरी हर दुआ की मंजिल हो तुम। ईद मुबारक!"



Click it and Unblock the Notifications











