Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Earth Day 2025 Quotes : इन दमदार स्लोगन और कोट्स के साथ दें पर्यावरण बचाने का संदेश
Earth Day Quotes and Slogans in Hindi : हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1970 में हुई थी और तब से इसका उद्देश्य यही रहा है-लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा वृक्षारोपण, सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अगर आप भी इस पृथ्वी दिवस 2025 के मौके पर अपने दोस्तों, परिवारजनों या सोशल मीडिया के ज़रिए पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन कोट्स या स्लोगन दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप शेयर कर जागरूक्ता फैला सकते हैं।

पृथ्वी दिवस पर जागरूकता संदेश (Earth Day Quotes in Hindi)
1. आने वाली पीढ़ी है प्यारी,
तो पृथ्वी को बचाना है, हमारी जिम्मेदारी !
Happy Earth day 2025 !
2. ये हम अब सबको समझाना है
संदेश ये हम सब तक फैलाना है
आओ पर्यावरण बचाएं और
धरती मां का कर्ज चुकाना है !
Happy Earth Day!
3. कितनों को खुश रखा
कितनों घर है बसाया है
धरती पूछ रही है-कितनों को आश्रय दिया, और बदले में क्या दिया?"
धरती मां का कितना ऋण तुमने चुकाया !
हैप्पी अर्थ डे !
4. यह धरती मां के समान है
इसका हरदम सम्मान करें
धरती ही जीवन का आधार है
इसकी सुरक्षा के बिना सब बेकार है !
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं !
5. पृथ्वी और पर्यावरण
से प्रेम कीजिये,
वो आपके लिए सम्पन्नता के द्वार
खोल देगी !
Happy Earth Day!
6. इंसान की जिंदगी के लिए
जैसे ऑक्सीजन जरूरी है,
वैसे ही धरती की जिंदगी के लिए
पेड़-पौधे जरूरी है, इन्हें काट
कर हम अपनी साँसे छोटी कर रहे है !
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं !
7. धरती बचाओ, जीवन बचाओ,
जीवन को खुशहाल बनाओ !
Happy Earth Day !
8. एक राष्ट्र जो अपनी मिट्टी को नष्ट करता है
वह स्वयं नष्ट हो जाता है।
वन हमारी भूमि के फेफड़े हैं
जो हवा को शुद्ध करते हैं !
और हमें नई ताकत देते हैं !
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं !
9. अगर आने वाली पीढ़ी है बहुत प्यारी,
तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
10. धरती है जीवन का आधार,
इसका करें हर पल सत्कार।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
11. नजर उठाये ढूंढ रहे है इस अंतरिक्ष में जमीं
पर भूल जाते है अकसर कदमों के निचे है सरजमीं।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
12. धरती मेरी प्यारी धरती
तुझमें ही पूरा जीवन समाया है।
तेरे उपकार है हम पर कुछ इस कदर
की तूने माँ का दर्जा पाया है।
Happy Earth Day !
13. धरती मां की यही पुकार,
हरा भरा कर दो हमारा संसार
Happy Earth Day !
14. पृथ्वी हमारा नहीं हम पृथ्वी के हैं,
पृथ्वी ग्रह सबसे प्यारा,
क्योंकि इसमें बसता है जीवन सारा
Happy Earth Day !
15. जब हरी-भरी पृथ्वी होगी,
तभी शांत-स्वस्थ जनता होगी.
हैप्पी अर्थ डे
पृथ्वी दिवस पर स्लोगन (Slogan on Earth Day in Hindi)
- पृथ्वी को बचाएंगे, हम मिलकर आवाज उठाएंगे।
- वृक्ष लगाकर धरती को सजाना है, हिम्मत के साथ अपना हर कर्तव्य निभाना है।
- पृथ्वी जितनी समृद्ध रहेगी, प्रकृति उतनी प्रसन्न रहेगी।
- धरती हमें है पुकारती, आओ करें मिलकर हम क्रांति।
- पृथ्वी को घर समझेंगे, प्रदूषण से अब हम दो हाथ करेंगे।
- धरती माँ की कोख न उजाड़ें, प्रकृति के आधार पर ही मानव जीवन परिभाषित होता है।
- पर्यावरण संरक्षण हम सभी की समान रूप से जिम्मेदारी है।
- पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।
- प्रकृति से दूरी, विनाश की पूरी तैयारी है।
- पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।
पृथ्वी दिवस पर शुभकामनाएं (Best Wishes for Earth Day)
- इस पृथ्वी दिवस पर लें एक संकल्प - पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे और हर दिन धरती मां की सेवा करेंगे।"
- पृथ्वी सिर्फ एक ग्रह नहीं, हमारा घर है। आइए इसे प्यार और जिम्मेदारी के साथ सहेजें।"
- "चलो मिलकर पृथ्वी को हरा, साफ और सुंदर बनाएं - यही हमारी असली विरासत है।"
- आज सिर्फ पेड़ नहीं लगाएं, पर्यावरण के लिए एक नई सोच बोएं।"
- धरा को दें उपहार - हरियाली, सफाई और प्यार। पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं!"



Click it and Unblock the Notifications











