Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Durga Puja Bank Holidays: 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बैंक कब-कब रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
Durga Puja 2025 Bank Holidays : अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम को निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर देख लें कि किन दिनों बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा, दशहरा और गांधी जयंती जैसे त्योहारों की वजह से इस हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में कई दिन बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन उपलब्ध नहीं रहेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले ही छुट्टियों की सूची जारी कर दी है ताकि ग्राहक अपने काम की योजना समय से बना सकें और असुविधा से बचें। आइए जानते हैं 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक कहां-कहां और कब बैंक बंद रहेंगे।

29 सितंबर से छुट्टियों की शुरुआत
त्योहारों की छुट्टियों की शुरुआत 29 सितंबर से हो गई है। आज अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इन जगहों पर महा सप्तमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। महा सप्तमी, दुर्गा पूजा का सातवां दिन होता है और इसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।
30 सितंबर को महाअष्टमी
30 सितंबर को महाअष्टमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। यह दिन दुर्गा पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, इसलिए इन राज्यों और शहरों में सार्वजनिक अवकाश रहता है।
1 अक्टूबर को महा नवमी और विजयादशमी
1 अक्टूबर को महा नवमी और विजयादशमी की वजह से देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
2 अक्टूबर को पूरे देश में अवकाश
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ-साथ कई राज्यों में दशहरा भी मनाया जाएगा। इस वजह से इस दिन पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे।
3 और 4 अक्टूबर को गंगटोक में अवकाश
3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में दुर्गा पूजा/दशैं के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर को रविवार
5 अक्टूबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपकी बैंकिंग सुविधाएं पूरी तरह से रुक जाएंगी। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। ग्राहक आसानी से ऑनलाइन लेनदेन कर पाएंगे और एटीएम से नकदी निकालने में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications











