Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Dunki Movie: शाहरुख की फिल्म का गधों से नहीं है कोई लेना-देना, जानें डंकी का असली मतलब
Shahrukh Khan की फिल्म 'डंकी' को रिलीज रिलीज हो चुकी है। पहली बार जिसने भी फिल्म का टाइटल सुना होगा, उसे जरुर लगा होगा कि फिल्म का गधे से जरुर कोई कनेक्शन होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म का गधों से कोई लेना-देना नहीं हैं।
पहले तो लोग यह ही नहीं समझ पाए कि फिल्म का नाम डंकी हैं या दुनकी लेकिन अब लोग इस टाइटल और फिल्म का कनेक्शन नहीं समझ नहीं पा रहे हैं। जानिए असल में 'डंकी' का क्या मतलब है?

कहां से आया यह शब्द?
DUNKI शब्द दरअसल डंकी फ्लाइट से जुड़ा है। फिल्म का सब्जेक्ट भी डंकी फ्लाइट से जुड़ा है, जो बॉर्डर इमिग्रेशन के मुद्दे पर बेस्ड होगी। इसका मतलब होता है, गैरकानूनी तरीके से किसी देश में एंट्री लेना। इसके लिए वो तरीके ढूंढे जाते हैं कि जिससे बिना किसी वीजा-पासपोर्ट के किसी देश में घुसा जा सके।
क्या हैं डंकी फ्लाइट ?
डंकी फ्लाइट' दो देशों के बीच बॉर्डर का वह अवैध रास्ता है, जिसके जरिए कोई किसी अपने मनपसंद देश में एंट्री ले सके। काफी लोगों को कानूनी तरीके से उनके मनचाहे देशों में एंट्री नहीं मिल पाती और तब कुछ लोग donkey flight की मदद से गैर-कानूनी तरीके से उस देश में पहुंच जाते हैं। पंजाब में डंकी फ्लाइट का बिजनेस फैला हुआ है। जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा विदेश जाकर वहां बसना चाहता है। फर्स्ट पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिजनेस उत्तर प्रदेश, हिमाचल में भी फैला हुआ है और गुजरात तक पहुंच गया है।

क्या हैं डंकी रूट
डंकी फ्लाइट की तरह ही डंकी रुट भी ट्रेंड भी हो रहा है। अवैध रुप से किसी देश के बॉर्डर को लांघने के जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, उसे डंकी रूट (Donkey Route) कहते हैं। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां के डंकी रूट फेमस हैं। गूगल या यूट्यूब पर USA डंकी सर्च करते हैं तो पाते हैं कि कई ऐसे वीडियोज हैं जो बताते हैं कि देश में गैरकानूनी तरीके से कैसे घुसा जा सकता है।
यह एक पंजाबी मुहावरे से बना है, जिसका मतलब हैं एक जगह से दूसरी जगह कूदना। इसमें कई दिन बिना खाना के जंगलों, नदियों और समुद्र के रास्ते अधिकारियों से नजर बचते हुए गुजरना पड़ता है।

यहां से आया मूवी बनाने का आयडिया
डंकी की रिलीज से पहले मेकर्स ने डंकी डायरीज़ के नाम से एक वीडियो रिलीज किया है। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया कि आखिर डंकी फिल्म बनाने का उनके पास आइडिया कहां से आया और इसका मतलब क्या होता है? वीडियो में राजकुमार हिरानी ने बताया कि एक बार वह पंजाब के जालंधर में गए थे। वहीं उन्होंने लोगों के घरों की छत बड़े-बड़े प्लेन और विदेशी विरासते का पुतले देखे।
जिसे देखने के बाद राजकुमार हिरानी ने इसके बारे में पता लगाया। जिसके बाद उन्हें पता चला कि जालंधर में जिनके घर से लोग विदेश में जाते हैं वह अपनी शान के लिए ऐसे पुलते बना लेते हैं। राजकुमार हिरानी ने यह भी बताया कि पंजाब के लोग विदेश जाने के लिए न केवल गुरुद्वारे जाकर मन्नत मांगते हैं बल्कि हर एक तरीका भी अपनाते हैं। वहां के लोग अवैध रास्ते से भी विदेश जाते हैं, इस अवैध रास्ते को डॉन्की रूट कहते हैं, जिसके ऊपर फिल्म का नाम डंकी रखा गया ह।



Click it and Unblock the Notifications











