Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Sex in Space: क्या अंतरिक्ष में यौन संबंध बना सकते हैं? जानें एक्सपर्ट्स का जवाब
अंतरिक्ष की दुनिया को लेकर लोगों के मन में कई तरह के कौतूहल बना हुआ रहता है। अंतरिक्ष में विज्ञान हर दिन नई-नई खोजें करने में जुटा है। स्पेस के रहस्यों से भी लगातार पर्दा उठ रहा है। पिछले कुछ समय में अंतरिक्ष से जुड़े कई रोचक चीजों के बारे में हमें पता चला है।
चांद पर कदम रखना इंसान की बहुत बड़ी जीत थी। यह साइंस की अद्भुत उपलब्धि है। मंगल समेत दूसरे ग्रहों को बारे में भी नित नई खोजें हो रही हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भी कई वैज्ञानिक रहते हैं। वे वहां कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं और नई-नई खोजों में लगे हुए हैं।

हम काफी लंबे समय से चांद पर मानव को बसाने की भी चर्चा सुनते आ रहे हैं। हालांकि यह अभी दूर की बात है कि मनुष्य कभी चांद पर रह भी सकेगा, लेकिन यह असंभव नहीं है।
सभी को पता है कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रैविटी कम होती है। इस वजह से वहां पहुंचने वाले इंसानों का वजन भी कम हो जाता है। इसके अलावा लोगों के मन में अंतरिक्ष को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। जैसे अंतरिक्ष पर लोग पॉटी कैसे जाते हैं और वहां लोग कैसा खाना खाते हैं?
इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल जो अक्सर लोगों के जेहन में होता है कि क्या इंसान अंतरिक्ष में यौन संबंध बना सकता है या सेक्स कर सकता है? क्या महिलाएं अंतरिक्ष में गर्भवती होकर बच्चे को जन्म दे सकती है या नहीं? यह कितना आसान या कठिन है और इसमें क्या दिक्कतें हैं? यहां जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट क्या राय रखते हैं?

एक्सपर्ट ने दिया यह जवाब
अमेरिका के स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा के पूर्व प्रमुख रहे मेजर जनरल (रिटायर्ड) चार्ल्स फ्रैंक बोल्डन जूनियर से जब यह सवाल किया गया कि क्या स्पेस में सेक्स करना संभव है? क्या यहां भी बच्चे पैदा करने की कोई संभावनाएं हैं? इस सवाल पर चार्ल्स ने जवाब देते हुए कहा कि स्पेस में भी आप वह सारे काम ठीक उसी तरह से कर सकते हैं जैसा कि हम धरती पर करते हैं। सारे तरीके वही होते हैं बस फर्क सिर्फ इतना होता है कि स्पेस में ग्रैविटी नहीं होती। ऐसे में शरीर को कंट्रोल में रखना काफी मुश्किल हो जाता है। स्पेस में किसी भी काम को करने के लिए खुद को स्थिर रखना सबसे जरूरी है वरना कोई भी काम करना संभव नहीं है।
गुरुत्वाकर्षण निभाता है भूमिका
नॉटिंघम विश्वविद्यालय में प्रजनन और विकासात्मक शरीर विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर एडम वॉटकिंस ने न्यूज वीक को बताया कि किसी ने भी अंतरिक्ष में सेक्स नहीं किया है या कम से कम अंतरिक्ष में सेक्स करने की बात स्वीकार नहीं की है। ऐसे में अंतरिक्ष में सेक्स करने के बारे में जानना आसान नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन काफी तंग जगह है, इसलिए वहां सेक्स करने के लिए एक शांत कोने को ढूंढना इतना आसान नहीं होगा।
वे आगे कहते हैं कि वहां अतरिक्ष यात्री बहुत व्यस्त रहते हैं इस वजह से ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन )में सेक्स के लिए समय निकालना भी काफी मुश्किल है। वॉटकिंस का सुझाव है कि केवल उपकरणों का इस्तेमाल करके ही गुरुत्वाकर्षण की कमी को दूर किया जा सकता है, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण गर्भ के विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



Click it and Unblock the Notifications











