Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिल्ली की शादी या गैस चैंबर? मंडप में लगे एयर प्यूरीफायर, दूल्हा-दूहन ने पहने N95 मास्क, देखें Viral Video
वायु प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है। दिवाली के बाद से शहर की वायु गुणवत्ता दिन पर दिन गिरती जा रही है और धुंध की चादर से आसमान ढंकता जा रहा है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि दिल्ली की हवा इतनी खराब हुई है। हर साल सर्दियां आते ही राजधानी धुंध और स्मॉग की मोटी परत में लिपट जाती है। इस बार भी हालात ऐसे हैं कि लोगों को घर के अंदर भी सांस लेने के लिए एयर प्यूरीफायर का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन अब ये एयर प्यूरीफायर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि शादी के मंडपों तक पहुंच गए हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला ने दिखाया कि कैसे दिल्ली की एक शादी में एयर प्यूरीफायर फूलों की सजावट की जगह ले रहे हैं।

शादी के पंडाल में लगे एयर प्यूरीफायर
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की दिल्ली की एक शादी का नजारा दिखाती नजर आ रही है। यह वीडियो Shwetacreates नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के पंडाल में जहां आमतौर पर फूलों की सजावट होती है, वहां अब एयर प्यूरीफायर रखे गए हैं। यही नहीं, दूल्हा-दुल्हन भी मैचिंग N95 मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला मजाकिया अंदाज में कहती है, "ये क्या हो रहा है भाई दिल्ली में? पहले शादियों में फूलों लगते थे, अब एयर प्यूरीफायर लग रहे हैं मंडप में। फिर वह कैमरा घुमाकर दूल्हा-दुल्हन को मैचिंग N95 मास्क पहने हुए दिखाती है। वह कहती है, "लव एंड लो ऑक्सीजन, ब्रो! दिल्ली की शादी का माहौल तो है, लेकिन सांस लेने लायक नहीं।"
नेटिज़ेंस दे रहे प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर लिखा, "लव इज नॉट इन द एयर।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये भविष्य की झलक है।" कई यूज़र्स ने तो इस वीडियो को देखकर दिल्ली छोड़ने की बात तक कह दी।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
हालांकि, बाद में सामने आया कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि एक AI जनरेटेड वीडियो है। बावजूद इसके, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो को 2 दिन में 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यदि स्थिति में अभी सुधार नहीं हुआ, तो हम 2050 से पहले या शायद 2035 तक भी इस तरह के व्यूज देख सकते हैं। इसलिए कृपया अपनी आवाज उठाएं। इसे स्थायी रूप से ठीक करने की आवश्यकता है, दिवाली से पहले ही AQI खराब था। हां, दिवाली भी इसमें शामिल है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है। इसके पीछे कई गहरे कारण हैं। आइए, दोष देना बंद करें और कार्रवाई शुरू करें, क्योंकि यह हमारी हवा, हमारे स्वास्थ्य और हमारी भविष्य की दिल्ली के बारे में है।'



Click it and Unblock the Notifications











