Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या हुई सच? पहले चिली, फिर दिल्ली में आया भूकंप
Baba Vanga Earthquake Prediction: बाबा वेंगा को भविष्यवाणियों की दुनिया में एक रहस्यमयी नाम माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। आप उदाहरण के लिए 9/11 का हमला हो या सुनामी या कोरोना महामारी। अब एक बार फिर भूकंप को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा में है।
हाल ही में चिली और दिल्ली में आए भूकंप के झटकों ने दुनिया को हिला दिया है और लोगों को बाबा वेंगा की कही बातों की याद दिला दी है। आइए जान लेते हैं कि उन्होंने 2025 में भूकंप को लेकर क्या भविष्यवाणी की थी। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि चिली से लेकर दिल्ली तक में कितने रिक्टर स्केल का भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत है।
चिली में आया तेज भूकंप
उत्तरी चिली में शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और हड़कंप मच गया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे 20,000 से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

हालांकि अच्छी बात ये रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई। लेकिन यह घटना दुनिया भर में चिंता का कारण बन गई है और बाबा वेंगा की साल 2025 में प्राकृतिक आपदा को लेकर भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भी कांपी धरती
चिली के बाद भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया लेकिन इसके झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद तक महसूस किए गए। इससे लोग एक बार फिर डर के साये में आ गए हैं। ऐसा लग रहा है कि साल 2025 में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आने वाली है।
बाबा वेंगा ने की थी खतरनाक भविष्यवाणी
दरअसल बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर खतरनाक भविष्यवाणी की थी जिसमें बताया था कि धरती पर भयंकर प्राकृतिक आपदाएं आएंगी, जिनमें भूकंप प्रमुख होंगे। उन्होंने कहा था कि धरती फटेगी और आग निकलेगी, जिससे शहर उजड़ जाएंगे। लोगों का मानना है कि चिली और दिल्ली के हालिया भूकंप इसी कड़ी का हिस्सा हैं।

इससे पहले भी 28 मार्च को म्यांमार में जो भूकंप आया था उसमें तो हजारों लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घर से बेघर हो गए। अभी तो साल 2025 आधा ही गुजरा है और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का असर दिखने लगा है अंत तक क्या होगा इसने सभी की चिंता बढ़ा दी है।



Click it and Unblock the Notifications











