Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Aaj Ka Mausam: पड़ रही प्रचंड गर्मी...दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें कब आएगी बारिश
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। आसमान से आग बरस रही है और सुबह 6 बजे ही तेज सूरज चमक रहा है जिसे देख अंदाजा लग रहा है कि पूरा दिन कैसा रहने वाला है। आज दिल्ली‑NCR में बेहद तेज गर्मी छाई रहेगी। लगातार दिन भर तेज धूप और उमस के बीच तापमान 43 °C तक पहुंच सकता है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों जैसे तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का कोई अता-पता नहीं है और गर्मी अपने शिखर पर है। अब सभी को इंतजार है तो सिर्फ बारिश का जो इस तपती गर्मी से राहत दिला सकती है। आइए जान लेते हैं कि आज का दिन कैसा रहने वाला है और बारिश आने के क्या आसार हैं?
कैसा रहेगा आज का मौसम
बीते दिन भी गर्मी अपने शिखर पर थी। पूरा दिन आग बरसती रही और पसीने से तरबतर लोग बेहाल दिखे। एसी-कूलर ने भी जैसे काम करना बंद कर दिया हो। दिन में तो गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला ही रात को भी गर्मी से कुछ राहत नहीं मिली। बीते दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज की बात करें तो गर्मी आज भी अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से ही सूरज आग का गोला बन खिल उठेगा और शाम 7 बजे तक धधकता रहेगा। आज सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा गर्मी पर चरम पर होगी।
कब आएगी बारिश
ऐसी चिलचिलाती गर्मी से न तो कूलर राहत दे पा रहा है और न ही एसी कुछ काम आ रहा है। ऐसे में बारिश ही हनुमान जड़ी बनकर लोगों को राहत दे सकती है। हालांकि अभी मौसम विभाग के अनुसार, बारिश को लेकर कुछ अपडेट नहीं आया है। पहले कहा जा रहा था कि 12 जून को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन अब बताया जा रहा है कि 18 जून तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं।

उम्मीद तो यही है कि जल्द ही बिजली चमकेगी और बदरा बरसेंगे और गर्मी से निजात मिलेगी। हालांकि केरल में मानसून आने की खबर सामने आई है। अब दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार हो रहा है।
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। जरूरत हो तो छाता और कैप के साथ निकलें और खूब पानी पीने की भी राय दी गई है।



Click it and Unblock the Notifications











