Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कहीं डरावने सेंटा बनकर तो कहीं मकड़ी के जाल से क्रिसमस ट्री को सजाकर बनाया जाता है क्रिसमस
Most Unique Christmas Traditions Around The World: दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हालांकि, हर जगह इस त्योहार से जुड़ी अलग-अलग परंपराएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर आपको यकीनन हैरानी होगी।
इन परंपराओं में झाड़ू छिपाना, बुरी आत्माओं से बचना, क्रिसमस ट्री की अजीबोगरीब सजावट और डरावने सेंटा के साथ त्योहार मनाने जैसी कई परंपरा शामिल हैं। आइये आज दुनियाभर में मनाई जाने वाली 8 अजीबोगरीब क्रिसमस से जुड़े रिवाज के बारे में जानते हैं।

ऑस्ट्रेलिया
दुनिया के बाकी हिस्सों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया (Australia) में क्रिसमस समर में मनाया जाता है। गर्मियों में मनाए जाने की वजह से यहां का सेंटा क्लॉज़ अपने पारंपरिक परिधानों को उतार देता है और उसके रेंडियर को आराम करने की अनुमति होती है और इनकी जगह 6 कंगारू होते हैं। बता दें कि उनके पास स्थानीय कैरोल्स हैं जिन्हें वो ऑस्ट्रेलियाई स्लैंग्स के साथ बदलते हैं और कंगारुओं को ब्लूमर कहते हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में क्रिसमस के त्योहार को भी बहुत ही अनुशासनात्मक तरीके से मनाया जाता है। अगर बच्चे इस दिन ज़्यादा शरारत करते हैं तो उन्हें स्टॉकिंग्स में मिठाई के बजाय कोयले दिए जाते हैं।

आयरलैंड
क्रिसमस में लोग अपने घरों को सजाते हैं और ये खूबसूरत साज-सज्जा देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इसका आनंद लेते हैं। हालांकि, आयरलैंड में ऐसा नहीं होता है। यहां पर यह त्योहार क्रैम्पस के नाम से जाने जाने वाले 'आधा बकरी, आधा दानव' के साथ मनाया जाता है। दरअसल, इस समय एक व्यक्ति 2 सींग और डरावना चेहरे वाला भेष धारण करके बाहर निकलता है और बुरे काम करने वाले बच्चों को दंड देता है।
कनाडा
क्रिसमस का कनाडा (Canada) से खास रिश्ता है. कहते हैं कि सैंटा क्लाज़ का घर कनाडा में है और यहां पोस्ट के ज़रिए सेंटा को चिट्ठियां भेजी जाती हैं। फिर उसके जवाब का इंतज़ार वहां के लोग करते हैं।

यूक्रेन
दुनियाभर के लोग क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को छोटे-छोटे सेंटा, लाइट्स, फूल, रिबन, स्टार और चॉकलेट्स से सजाते हैं, लेकिन यूक्रेन के लोग ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते हैं। यहां के लोग अपने क्रिसमस ट्री को सजावटी सामानों की जगह मकड़ी के जालों से सजाते हैं। दरअसल, उनका मानना है कि पेड़ को इस तरह से सजाने से उनके घर और जीवन में खुशहाली और अच्छी चीजें आएंगी।
नॉर्वे
नॉर्वे में क्रिसमस से जुड़ी एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। यहां के लोग क्रिसमस के खास मौके पर अपने घरों के झाडू छिपा देते हैं। उनका कहना है कि क्रिसमस के मौके पर बुरी आत्माएं और चुड़ैल उड़ने के लिए झाड़ूओं की तलाश में आती हैं। ऐसे में यहां के लोग अपने झाड़ूओं को चोरी होने से बचाने के लिए किसी महफूज जगह पर छिपा देते हैं।
पुर्तगाल
पुर्तगाल में भी क्रिसमस से जुड़ी अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। यहां परिवार के सभी सदस्य तो बैठकर एक साथ खाना खाते ही हैं, साथ ही मृत लोगों के लिए खाना परोसा जाता है। यहां क्रिसमस के दिन सुबह-सुबह कॉन्सोडा नामक दावत होती है। उसमें लोग अपने परिवार के उन सदस्यों के लिए खाना मेज पर निकालकर रखते हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी होती है। लोगों का मानना है कि इससे उनके घर में सौभाग्य आएगा।

चेक रिपब्लिक
क्रिसमस से जुड़ी एक और मजेदार मान्यता है. इस दिन अविवाहित महिलाएं घर के दरवाजे पर पीठ लगाकर खड़ी होती हैं और अपने जूते पीछे की तरफ उछालती हैं। यदि जूता दरवाजे के सामने पंजे की तरफ गिरता है, तो इसका मतलब है कि उनकी शादी एक साल के भीतर हो जाएगी। यदि यह दरवाजे के सामने एड़ी की तरफ गिरता है, तो इसका अर्थ है कि उन्हें शादी के लिए एक साल और इंतजार करना होगा।
ग्रीस
ग्रीस में क्रिसमस को लेकर अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं। यहां के लोग मानते हैं कि कालीकंजरोइ नाम के दुष्ट गोबलिन (बुरी आत्माएं) जो कि हमेशा जमीन के अंदर रहते हैं वह अपनी जाति वालों के साथ क्रिसमस वाले दिन से कुल 12 दिनों के लिए धरती पर आते हैं। इन दिनों लोग क्रॉस और तुलसी को पवित्र पानी से धोकर घर पर उसी पानी का छिड़काव करते हुए दुष्ट गोबलिन से रक्षा का उपाय अपनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











