Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Chandra Grahan 2025 Live Streaming: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण: कब, कहां और कैसे देखें लाइव नजारा
Chandra Grahan 2025 Live Streaming : भारत सहित पूरी दुनिया 7-8 सितंबर 2025 को एक अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनेगा। इस दिन साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। पूर्णिमा की रात का यह ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से बेहद खास माना जाता है। भारत के लगभग हर हिस्से से इसे साफ आसमान होने पर नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।

कब और कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण?
भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर की सुबह 1:27 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का सबसे आकर्षक और मुख्य हिस्सा रात 11:00 बजे से 12:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में होगा और लालिमा लिए चमकता दिखाई देगा, जिसे अक्सर लोग 'ब्लड मून' भी कहते हैं।
ग्रहण आरंभ (स्पर्श): रात 9:57 बजे
ग्रहण मध्य: रात 11:41 बजे
ग्रहण समापन (मोक्ष): सुबह 1:27 बजे (8 सितंबर)
सूतक काल आरंभ: दोपहर 12:57 बजे से
पूरे चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 30 मिनट की होगी।
चंद्रग्रहण क्या होता है?
वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जब पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है, तो उसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा काले की बजाय लाल रंग का दिखाई देता है। यह लालिमा पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती सूर्य की किरणों के कारण उत्पन्न होती है।
Delhi: On the lunar eclipse, Nehru Planetarium programme manager Prerna Chandra says, "...This is special because, after a very long time, we will be able to see a total lunar eclipse from India, specifically from Delhi, with the naked eye. There is great excitement among people,… pic.twitter.com/c7pAuyTvie
— IANS (@ians_india) September 7, 2025
भारत में कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के लगभग सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा।
उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ
पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे
दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि
पूर्व भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी
सेंट्रल भारत: भोपाल, नागपुर, रायपुर
धार्मिक दृष्टिकोण और सूतक काल
हिंदू मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण को धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहण लगने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ, भोजन बनाना या ग्रहण काल में खाना-पीना वर्जित माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके घर और मंदिर की शुद्धि की जाती है।
अगर आसमान साफ न हो तो कैसे देखें लाइव?
यदि आपके शहर में आसमान साफ न हो या आप प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण न देख पाएं, तो चिंता की कोई बात नहीं। आप इस खगोलीय नजारे को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।
YouTube: Virtual Telescope Project चैनल पर लाइव स्ट्रीम
TimeandDate.com: शहरवार टाइमिंग और लाइव कवरेज
NASA और Space.com: आधिकारिक चैनल पर सीधा प्रसारण
लोकल ऑब्जर्वेटरी: अपने शहर के खगोलीय केंद्रों पर जाकर भी आप इसे देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











